{"_id":"5974958c4f1c1b4f4b8b46fa","slug":"51500812684-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत
Updated Sun, 23 Jul 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हिनौरा मोड़ के पास शनिवार देर रात कंटेनर व ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर के टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर सवार अधेड़ और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारण हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
लखनऊ के थाना बंथरा के गांव नूरनगर भदरसा निवासी रामगुलाम पाल (57) ट्रैक्टर ट्राली में धान की पौध लेकर शनिवार शाम को असोहा थानाक्षेत्र के गोसाईखेड़ा निवासी बेटी मीना पत्नी अनिल के यहां गया था। गांव का ही पारुल (20) पुत्र सहदेव ट्रैक्टर चला रहा था। पौध को खेत में उतारने के बाद रात करीब दस बजे रामगुलाम और पारुल अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हिनौरा मोड़ के पास हाईवे क्रास करते समय लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जाम खुलवाने और यातायात सामान्य करने में पुलिस को दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी।
जेसीबी को बुलाकर दोनों वाहनों को किनारे कराया गया। मृतक रामगुलाम के बेटे उमाशंकर ने कंटेनर चालक के खिलाफ सोहरामऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उमाशंकर का कहना है कि घटना के समय उसके गांव के ही बालकराम यादव बाइक से पीछे चल रहे थे। हादसे के समय वह मौके पर मौजूद थे। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि मृतक रामगुलाम के बेटे ने कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
दो परिवारों को छिनी खुशियां
सोहरामऊ थानाक्षेत्र में हुए हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। घटना की जानकारी पर मृतकों रामगुलाम व पारुल के परिजन रविवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। रामगुलाम की पत्नी विद्या देवी के अलावा लड़का उमाशंकर व तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों का विवाह हो चुका है। वहीं ट्रैक्टर चालक मृतक पारूल भाईयों में सबसे छोटा था। जवान बेटे का शव देख मां आशा व पांच भाई-बहन रो-रोकर बेहाल थे।
-हाईवे पर लगा दो घंटे जाम, लखनऊ बंथरा थानाक्षेत्र के गांव नूरनगर भदरसा के निवासी थे मृतक
-बेटी के यहां धान की पौध देने गोसाईखेड़ा आया था पिता
-घर जाते समय खैनौरा मोड़ के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो