फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   51 teachers dismissed who got jobs in council schools sacked with fake degree from B.Ed.

यूपी: बीएड की फर्जी डिग्री से परिषदीय स्कूलों में नौकरी पाने वाले 51 शिक्षक बर्खास्त

Mon, 30 Sep 2019 10:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Sep 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
51 teachers dismissed who got jobs in council schools sacked with fake degree from B.Ed.
बीएड की फर्जी डिग्री से परिषदीय स्कूलों में नौकरी करने का मामला
औरैया में बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति पाने वाले 51 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। एसआईटी की जांच में खुलासा होने के बाद जिलाधिकारी की संस्तुति पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है। इन 51 शिक्षकों में 44 दूसरे जिलों में तैनात हैं, सात शिक्षक औरैया जिले में नियुुक्त हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक विशेष अनुसंधान दल ने 13 सितंबर 2017 को सुनील कुमार बनाम डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में उच्च न्यायालय के आदेश पर पंजीकृत विवेचना में बताया कि उनके पास उपलब्ध अभिलेखों के साक्ष्यों के आधार पर सत्र 2005 के टेबुलेशन चार्ट में कतिपय छात्रों का अधिक परिणाम अंकित कर दिया गया।
विज्ञापन


इनमें कई छात्र फर्जी अंकतालिकाओं के आधार पर नियुक्त हो गए। यह जांच प्रदेश के सभी 75 जिलों में कराई गई थी। एसआईटी की जांच में औरैया जिले में फर्जी डिग्री लगाकर नियुक्ति पाने वाले 51 शिक्षक चिह्नित किए गए थे, जिनमें 44 शिक्षक वर्तमान में प्रदेश के दूसरे जिलों में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एडीएम, एडीशनल एसपी व बीएसए की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। 51 शिक्षकों की फर्जी डिग्री मिलने पर मामला डीएम के संज्ञान में लाया गया। डीएम की संस्तुति पर बीएसए ने दूसरे जिलों में तैनात 44 शिक्षकों को बर्खास्तगी की नोटिस संबंधित जिलों के बीएसए को भेज दिया है, जबकि जिले में तैनात सात शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई बीएसए ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed