फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50,467 houses will be distributed tomorrow in 198 gram panchayats, programs will also be held at tehsil, block and gram panchayat level.

Kanpur News: 198 ग्राम पंचायतों में कल बांटी जाएंगी 50,467 घरौनियां

Fri, 17 Jan 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
50,467 houses will be distributed tomorrow in 198 gram panchayats, programs will also be held at tehsil, block and gram panchayat level.
कानपुर। स्वामित्व योजना के तहत 18 जनवरी को जिले में 50,467 घरौनियों का वितरण होगा। शहर में चार स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तर का घरौनी वितरण कार्यक्रम सीएसजेएमयू में रानी लक्ष्मीबाई सभागार में होगा। सदर तहसील की घरौनियां विश्वविद्यालय में ही दी जाएंगी। लेखपाल लाभार्थियों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन



आबादी संपत्ति के मालिकाना हक के लिए जिले में 198 ग्राम पंचायतों में 234 राजस्व ग्राम शामिल हैं। सीएसजेएमयू सभागार के अलावा तहसील, ब्लाॅक, ग्राम पंचायत स्तर पर भी घरौनी वितरण कार्यक्रम होंगे। एडीएम वित्त ने बताया कि हर स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है। लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का उद्बोधन और घरौनी वितरण का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी और अन्य जगह भी जनप्रतिनिधि घरौनियों का वितरण करेंगे। नर्वल तहसील का कार्यक्रम विकास खंड सरसौल में होगा। ब्लाॅक व ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ड्रोन सर्वे कराकर घरौनियां तैयार की गई हैं।
विज्ञापन


तहसील घरौनियों की संख्या
बिल्हौर
16757
घाटमपुर
10151
सदर

4265
नर्वल

19294
कुल

50467
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed