Hamirpur: 50 वर्षीय गोशाला कर्मी ने तीन साल की मासूम से किया दुष्कर्म, टॉफी के बहाने ले गया था आरोपी, गिरफ्तार
Hamirpur News: कुरारा कस्बे में 50 वर्षीय गोशाला कर्मी ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मासूम को टॉफी खिलाने के बहाने ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विस्तार
हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बा निवासी 50 वर्षीय गोशाला कर्मी पड़ोस में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गय। यहां उसने जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पड़ोसी में रहने वाली एक किशोरी ने उसे ले जाते हुए देख लिया था। आधे घंटे से अधिक देर तक न लौटने पर वह आरोपित के घर पहुंची और बच्ची को बमुश्किल बचाकर मां के पास ले आई।
पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर कुरारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुरारा कस्बा के एक मोहल्ला निवासी निवासी कमलेश अहिरवार (50) ने बृहस्पतिवार देर शाम करीब आठबजे पड़ोस में रहने वाले मजदूर परिवार की तीन वर्षीय बालिका को टाफी खिलाने बहाने अपने घर के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर लिया।
किशोरी के शोर मचाने के बाद बमुश्किल दरवाजा खोला
वहीं,बच्ची को ले जाते समय उसे मोहल्ले की एक किशोरी ने देख लिया। उसने कुछ देर तो दरवाजा खुलने का इंतजार किया। जब वह नहीं खुला, तो उसे दरवाजे को पीटना शुरू कर दिया। किशोरी के शोर मचाने के बाद उसने बमुश्किल दरवाजा खोला। किशोरी के बच्ची के बारे में पूछने पर वह घबरा गया और उसे अंदर से लाकर उसे सौंप दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
इसके बाद वह मौके से फरारा हो गया। किशोरी ने बच्ची को उसकी मां के पास पहुंची और पूरी बात बताई। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि बच्ची की साथ दुष्कर्म मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कमलेश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।