फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50 percent of young people found to have elevated Lp(a) levels; risk of heart attack due to genetic factors

Kanpur News: 50 प्रतिशत युवाओं में बढ़ा मिला एलपीए, आनुवंशिक कारणों से हार्ट अटैक का खतरा

Wed, 28 Oct 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
50 percent of young people found to have elevated Lp(a) levels; risk of heart attack due to genetic factors
कानपुर। युवा अवस्था में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच कार्डियोलॉजी में हुए एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हार्ट अटैक के 100 युवा मरीजों पर किए गए अध्ययन में 50 प्रतिशत में लाइपोप्रोटीन लिटिल ए (एलपीए) का स्तर 50 से अधिक पाया गया। खास बात यह रही कि इनमें कई युवा फिटनेस का ध्यान रखते थे और धूम्रपान व शराब का सेवन भी नहीं करते थे। जांच में एलपीए बढ़ने का कारण आनुवंशिक पाया गया। इसके बाद विशेषज्ञों ने युवाओं को जीवन में कम से कम एक बार एलपीए की जांच कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन


प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार शर्मा और उनकी टीम ने यह अध्ययन किया। इसका उद्देश्य 30 से 45 वर्ष की आयु के स्वस्थ दिखने वाले युवाओं में अचानक हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं के पीछे छिपे जोखिमों का पता लगाना था। विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य लिपिड प्रोफाइल में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य होने के बावजूद एलपीए बढ़ा हो सकता है। ऐसे में धमनियों में ब्लॉकेज और हृदय रोग का खतरा बना रहता है। डॉ. शर्मा के अनुसार एलपीए का स्तर 30 से कम होना चाहिए। इसका स्तर बढ़ा होने पर सतर्क रहने और चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

एलपीए मुख्य रूप से आनुवंशिक कारकों से प्रभावित होता है, इसलिए केवल फिटनेस, खानपान या धूम्रपान से दूरी बनाकर इसके जोखिम को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि एलपीए कम करने के लिए फिलहाल दवाओं के विकल्प सीमित हैं। इसे कम करने में मदद करने वाला इंजेक्शन भी उपलब्ध है लेकिन उपचार के विकल्पों पर विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। समय रहते जांच से जोखिम का आकलन कर खानपान में सुधार, नियमित व्यायाम और जरूरत के अनुसार दवाओं के जरिये हृदय रोग की रोकथाम की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed