{"_id":"5da44bfe8ebc3e01542f8b1f","slug":"50-lakh-theft-from-jewellery-house-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: सराफ के घर से तिजोरी काटकर 50 लाख की चोरी, एक किलो सोना दस किलो चांदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: सराफ के घर से तिजोरी काटकर 50 लाख की चोरी, एक किलो सोना दस किलो चांदी पर किया हाथ साफ
Mon, 14 Oct 2019 03:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 14 Oct 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा में पनवाड़ी कस्बे के मोहल्ला बनियाटपुरा में बदमाशों ने सराफ के घर की तिजोरी काटकर एक किलो सोना और दस किलो चांदी पार कर दी। जिसकी सराफ को भनक तक नहीं लगी।
रविवार की शाम को दुकान से घर पर कुछ सोना लेने सराफ पहुंचा तो तिजोरी से सोना और चांदी गायब देख उसके होश उड़ गए। सराफ ने थाना पनवाड़ी में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

मोहल्ला बनियाटपुरा निवासी आशाराम अग्रवाल की अमित ज्वैलर्स के नाम से बाजार में दुकान है। वहीं दुकान के ऊपर आशाराम का पूरा परिवार रहता है। आशाराम के मुताबित उसने शनिवार को तिजोरी में एक किलो सोना और दस किलो चांदी रखी थी।
रविवार की शाम को ग्राहक को सोना देने के लिए गृहस्वामी घर से सोना लेने गया था। तिजोरी कटी मिली और सोना-चांदी गायब मिला। जिससे वह चीखने-चिल्लाने लगा। तभी परिवार के लोग पहुंच गए। गृहस्वामी ने करीब 50 लाख रुपये का सोना-चांदी गायब होने का अनुमान लगाया है।
गृहस्वामी व्यापारियों के साथ शाम को थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित सराफ ने अपने नौकरों पर ही शक जताया है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी घनश्याम पांडेय का कहना है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घर पर तीन-तीन चैनल लगे होने के कारण किसी बाहरी का पहुंचना मुश्किल है। जल्द ही घटना पर्दाफाश कर दिया जाएगा।