{"_id":"6a84bf3092563024b4077cb1","slug":"50-kg-of-highly-coloured-laddus-destroyed-cheese-thrown-away-after-foul-smell-kanpur-news-c-220-1-akb1002-147558-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नष्ट कराया अत्यधिक रंगीन 50 किलो लड्डू, दुर्गंध आने पर पनीर फिकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नष्ट कराया अत्यधिक रंगीन 50 किलो लड्डू, दुर्गंध आने पर पनीर फिकवाया
Wed, 19 Aug 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। त्योहारी सीजन में मिलावट खोरी के खिलाफ दूसरे दिन मंगलवार को भी अभियान चला। खाद्य सुरक्षा टीम ने झींझक व मंगलपुर में चार दुकानों में छापा मार कर पनीर, पेड़ा व छेना समेत सात नमूने भरे गए। वहीं, दो दुकानों में अत्यधिक रंगीन 50 किलो लड्डू, 10 किलो रसगुल्ला, आठ किलो छेना और दुर्गंध आने पर आठ किलो पनीर नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलपुर में कन्हैया स्वीट हाउस में छापा मार कर छेना व पनीर का एक-एक नमूना लिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रामअवतार सिंह ने बताया कि तेजस स्वीट्स से पनीर का एक नमूना लिया। झींझक में राजेश स्वीट हाउस से पेड़े का एक नमूना लिया गया। वैभव गुप्ता किराना स्टोर से बेसन और अनुज गुप्ता किराना स्टोर से चने की दाल मैदा का एक-एक नमूना लिया गया। इसके बाद टीम झींझक में कंचन स्वीट हाउस पहुंची। यहां बेचने के लिए रखा 25 किलो अत्यधिक रंगीन लड्डू और दुर्गंध आने पर आठ किलो पनीर नष्ट कराया गया। जबकि काजल स्वीट हाउस में बेचने के लिए रखा 25 किलो अत्यधिक रंगीन लड्डू व खाने योग्य न होने पर दस किलो रसगुल्ला व आठ किलो छेना नष्ट कराया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि झींझक में ठेलिया पर बिक्री करने के लिए रखी 20 किलो रंगीन फिंगर नष्ट कराई गई जबकि डेरापुर में थाने के पास दो ठेलिया दुकानों पर बेचने के लिए रखी पांच-पांच किलो रंगीन फिंगर फिकवाई गई। उन्होंने बताया कि अत्यधिक रंगीन मिठाई सेहत के लिए नुकसानदायक है इसलिए सतर्क रहें। मिलावट की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दें ताकि इस पर रोक लगाई जा सके।