फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   5,058 people of Kannauj got first installment, PM Housing Scheme

पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अफसरों और लाभार्थियों से हुए रूबरू, कन्नौज के 5,058 पात्रों को मिली पहली किस्त

Wed, 20 Jan 2021 09:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
5,058 people of Kannauj got first installment, PM Housing Scheme
प्रधानमंत्री का भाषण सुनते सांसद सुब्रत पाठक, डीएम राकेश कुमार मिश्र व अन्य - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण )के तहत एक क्लिक से जिले के 5,058 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के 40 हजार रुपये भेज दिए। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से कहा कि उनका सालों पुराना पक्का घर बनने का सपना पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन


इसको अच्छे ढंग से बनवाएं। बुधवार को सदर तहसील स्थित जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अफसरों और लाभार्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देश के लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये भेजे।
विज्ञापन


कन्नौज के 5,058 पात्रों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभकारी योजनाएं संचालित की हैं। इनका लाभ जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे मकान या झोपड़ी में रहने वाले अब पक्के घर में खुशहाल जीवन जी सकेंगे। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सरकार से मिली धनराशि का सदुपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर सीडीओ आरएन सिंह, पीडी डीआरडीए सुशील कुमार सिंह समेत सभी ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। 

लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि 
ब्लाक                 लाभार्थी 

छिबरामऊ                 675 
गुगरापुर                    137 
हसेरन                      662
जलालाबाद                265
कन्नौज                      578
सौरिख                      685 
तालग्राम                    538 
उमर्दा                       1518
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed