{"_id":"5cc89470bdec2207461896de","slug":"4th-phase-polling-in-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में हुए मतदान के बाद हुआ मतों का मिलान तो निकला ये अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में हुए मतदान के बाद हुआ मतों का मिलान तो निकला ये अंतर
Wed, 01 May 2019 12:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 01 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए कतार में अपनी बारी का इंतजार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के नवीन मंडी समिति में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में स्क्रू्टनी हुई। मतों का मिलान हुआ तो मत प्रतिशत 59.29 से बढ़कर 60.82 फीसदी पर पहुंच गया। यानी स्क्रूटनी के बाद कन्नौज फर्स्ट डिवीजन पास हो गया। सबसे ज्यादा वोटिंग कन्नौज विधानसभा क्षेत्र में हुई। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में कन्नौज में मत प्रतिशतों में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
प्रमुख दलों के पदाधिकारियों और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी में मंडी समिति में जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार, उपजिला निर्वाचन अधिकारी यूसी उपाध्याय और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में स्क्रूटनी हुई। मतों का मिलान किया गया तो मत प्रतिशत में 1.59 की बढ़ोतरी हो गई। यह 60.80 पर पहुंच गया।

बिधूना ही एक मात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र रहा, जहां मत फीसदी में बढ़ोतरी हुई
मतदान के समय ली सेल्फी तो दर्ज हो गई रिपोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज विधानसभा क्षेत्र में इस बार सबसे ज्यादा 62.30 फीसदी मतदान हुआ। 2014 से इस बार हुए मतदान की तुलना करें तो बिधूना ही एक मात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र रहा, जहां मत फीसदी में बढ़ोतरी हुई है। बिधूना में 2014 में 57.73 फीसदी मत पड़े थे। इस बार यहां 60.77 प्रतिशत मत पड़े। यहां 3.04 फीसदी मतदान बढ़ा है। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में 60.26 प्रतिशत वोटिंग 2014 में हुई थी। इस बार 58.76 फीसदी मतदान हुआ।
यहां 1.50 फीसदी मत घटे हैं। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में 2014 के चुनाव में 63.99 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा 61.55 है। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में 2.44 फीसदी मत में गिरावट दर्ज की गई है। रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2014 के चुनाव में 63.80 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार 60.95 फीसदी मतदान हुआ। यहां 2.85 फीसदी मतों की गिरावट हुई है।

कन्नौज निकला आगे तो इतना पीछे खिसकी मिश्रिख लोकसभा
मतदान केंद्र पर धूप हल्की होते ही लगने लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज विधानसभा क्षेत्र में 2014 के चुनाव में 64.85 फीसदी मतदान हुआ था। यह घटकर इस बार 62.30 फीसदी पर पहुंच गया। यानी यहां भी इस बार 2.55 फीसदी मत कम पड़े। कुल मतों की बात करें तो 2014 की तुलना में इस बार 1.30 फीसदी मतदान कम हुआ। 2014 में मत प्रतिशत 62.12 रहा था, इस बार यह 60.82 फीसदी रहा।
मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को हुए मतदान का आंकड़ा मंगलवार को निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की मौजूदगी में चली स्क्रूटनी के बाद बदल गया। मंगलवार को मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में स्क्रूटनी का कार्य प्रेक्षक दीपक एम मुगलीकर और मिश्रिख के रिटर्निंग अफसर सीडीओ आनंद कुमार की मौजूदगी में पूरा हो गया।
सोमवार रात मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में 56.33 फीसदी मतदान होने की जानकारी दी गई थी। स्क्रूटनी के बाद पता चला कि इस सीट पर 57.09 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। मिश्रिख में 2014 के लोकसभा चुनाव में 57.87 फीसदी मतदान हुआ था। इस लिहाज से यहां .78 फीसदी मतदान कम हुआ है।