फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4802 schools in the district do not have vehicles, now an affidavit will have to be given.

Kanpur News: जिले के 4802 स्कूलों में वाहन नहीं, अब देना होगा शपथ पत्र

Sat, 18 Apr 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
4802 schools in the district do not have vehicles, now an affidavit will have to be given.
कानपुर। जिले में 5,188 स्कूलों में से 4,802 के पास छात्र-छात्राओं के लिए कोई परिवहन सुविधा नहीं है। केवल 386 स्कूलों ने ही छात्र-छात्राओं को लाने और ले जाने के लिए वाहन की सुविधा होने का दावा किया है। इन स्कूलों ने 980 बसों और वैन का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया है।सबसे ज्यादा दो हजार परिषदीय और 50 माध्यमिक विद्यालयों में वाहन नहीं हैं।
विज्ञापन

15 अप्रैल तक सभी स्कूलों को उप्र एकीकृत स्कूल वाहन प्रबंधन पोर्टल पर अपने वाहनों की जानकारी देनी थी। अब जिन स्कूलों के पास वाहन नहीं हैं उन्हें लिखित शपथ पत्र देना होगा। इसमें बताना होगा कि वह अपने स्तर से बच्चों को लाने और ले जाने का कार्य नहीं करा रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि यदि बाद में बिना अनुमति स्कूल के वाहन से बच्चों को लाने और ले जाने की बात सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूलों में जाकर की जांच
परिवहन विभाग ने स्कूल-स्कूल जाकर वाहनों की तकनीकी जांच की है। अब तक करीब 90 फीसदी वाहनों की जांच पूरी हो चुकी है। जांच में स्कूल वाहनों के लिए 26 बिंदुओं पर मानक तय किए गए हैं। इनमें सीट बेल्ट, फायर सिलिंडर, जीपीएस सिस्टम और स्पीड गवर्नर शामिल हैं। वाहन का रंग पीला होना और दोनों तरफ स्कूल का नाम लिखा होना भी अनिवार्य है। मानकों पर खरे न उतरने वाले वाहनों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed