{"_id":"685462e35738ea47740eebc3","slug":"47-anganwadi-workers-absent-in-the-meeting-honorarium-stopped-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-128022-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैठक में 47 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित रोका मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैठक में 47 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित रोका मानदेय
Fri, 20 Jun 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। अमरौधा ब्लॉक के बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सीडीपीओ ने लाभार्थियों के चेहरा प्रमाणीकरण कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में 47 कार्यकर्ताओं के अनुपस्थित रहने पर मानदेय रोके जाने के लिपिक को निर्देश दिए।
सीडीपीओ राकेश यादव ने कहा कि जो लाभार्थी हैं उनके सभी के चेहरा प्रमाणीकरण कराए जाने हैं। जिससे किसी प्रकार की भ्रांति न रहे। यह कार्य 25 जून तक पूर्ण किया जाना चाहिए। कार्य में लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ब्लाॅक में कुल 103 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति है।
बैठक में सिर्फ 56 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित हुईं। इनमें से 47 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अनुपस्थित रहीं। इस पर सभी का मानदेय रोके जाने के निर्देश दिए। बताया कि अनुपस्थित रहने का जवाब लिया जाएगा। बैठक में मुख्य सेविका तबस्सुम जहां, ब्लाक कोऑर्डीनेटर आशीष भदौरिया, प्रधान सहायक मोहम्मद हलीम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।