{"_id":"68c9d104567fa6e80c0c74cc","slug":"46-arrested-including-pradhan-for-spreading-rumors-of-thieves-kanpur-news-c-362-1-ka11002-131417-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चोरों की अफवाह फैलाने में प्रधान समेत 46 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चोरों की अफवाह फैलाने में प्रधान समेत 46 गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। अंधेरा होते ही चोर-चोर का शोर मचाने और बाहरियों की पिटाई करने वालों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 46 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दक्षिण जोन में बर्रा में एक, जूही में 10, गुजैनी में दो, बाबूपुरवा में तीन को पकड़ा है। पश्चिमी जोन में शिवराजपुर और चौबेपुर थानाक्षेत्र में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान समेत तीन-तीन आरोपियों को पकड़ा है। पूर्वी जोन की चकेरी पुलिस ने 20, नरवल और महाराजपुर ने दो-दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सोमवार देर रात मिलिट्री कैंप एरिया में आसमान में ड्रोन के दिखने और चोरों के आने की फर्जी सूचना फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। अफवाह के चलते लोग सड़कों पर लाठी-डंडे लेकर उतर आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही सुरक्षा का भरोसा दिलाया था। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मिलिट्री कैंप चौकी प्रभारी गौरव चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी तरह, बर्रा इलाके में 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगाें को पकड़ा गया है।
वहीं, डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चकेरी पुलिस ने 20, नर्वल और महाराजपुर ने दो-दो लोगों के खिलाफ लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में पकड़ा है। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि शिवराजपुर और चौबेपुर इलाकों में अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही प्रधान समेत छह लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
फोटो है