फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   45,456 students will get scholarship, this time 13 thousand increased, application from 10th July

Kanpur News: 45,456 छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, इस बार 13 हजार बढ़े, 10 जुलाई से आवेदन

Sat, 05 Jul 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
45,456 students will get scholarship, this time 13 thousand increased, application from 10th July
कानपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 45,456 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी। इस बार जिले में 13 हजार अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रवृत्ति का शेड्यूल निदेशालय ने जारी कर दिया है। 10 जुलाई से सभी वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी वीरपाल ने बताया कि वर्ष 2024-25 में पिछड़ा वर्ग के 40,032 पोस्टमैट्रिक (कक्षा 10 से ऊपर के छात्र) और कक्षा 9-10 के 3,292 छात्रों को छात्रवृत्ति मिली थी। वहीं, एससी-एसटी और सामान्य वर्ग के 32 हजार छात्रों को छात्रवृत्ति मिली थी।
विज्ञापन


वर्ष 2025-26 में आवेदन के लिए शासन ने तारीख तय कर दी है। एससी/एसटी छात्रवृत्ति के आवेदन 10 जुलाई से 31 मार्च तक होंगे। पहले चरण का भुगतान 15 दिसंबर, दूसरे चरण का 24 जनवरी, तीसरे चरण का 10 मार्च और चाैथे चरण का भुगतान 22 जून को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबीसी, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 10 जुलाई से 20 दिसंबर तक होंगे। छात्रवृत्ति के प्रथम चरण का भुगतान 24 जनवरी और दूसरे चरण का 16 मार्च को होगा। सभी वर्ग के कक्षा नौ से 12 तक के आवेदन दो जुलाई से 30 अक्तूबर तक और भुगतान 31 दिसंबर तक होगा।


मास्टर डाटा लॉक की अंतिम तिथि कॉलेज के लिए 25 नवंबर और विश्वविद्यालय के लिए पांच दिसंबर है। सभी छात्रों को आवेदन से पहले ओटीआर पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed