{"_id":"68c728cb759344972a01bdb4","slug":"4500-challan-for-bike-going-in-wrong-direction-as-truck-kanpur-news-c-362-1-ka11008-131243-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक को ट्रक बता गलत दिशा में 4,500 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक को ट्रक बता गलत दिशा में 4,500 का चालान
विज्ञापन
कानपुर। ट्रैफिक विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बाइक को ट्रक बता गलत दिशा में चलाने का आरोप लगा 4,500 का चालान भेजा है। चालान मिलने के बाद से बाइक चालक परेशान है। उसने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है।
आवास विकास तीन निवासी रामबीर ने बताया कि उनकी पत्नी बेबी के नाम से यूपी 75 एन 3301 नंबर की बाइक है। अब बाइक का पंजीयन समय खत्म होने पर फिर से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आरटीओ दफ्तर गए तो पता चला कि बाइक पर साढ़े चार हजार रुपये का चालान बाकी है। चालान कॉपी में फोटो ट्रक का लगा है और चालान स्थल शुक्लागंज पड़ा है। बताया गया है कि गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालान किया गयाहै। उन्होंने बताया कि वह आज तक शुक्लागंज नहीं गए हैं। इसके बाद भी बाइक के चालान पर ट्रक का फोटो लगा भेजा है। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की है। संवाद