{"_id":"6348f76e22a9d76b5b527e6a","slug":"427-constables-and-constables-found-traveling-without-tickets-in-trains-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रेनों में बगैर टिकट यात्रा करते मिले 427 सिपाही और दरोगा, तीन से 12 अक्तूबर तक चला था अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रेनों में बगैर टिकट यात्रा करते मिले 427 सिपाही और दरोगा, तीन से 12 अक्तूबर तक चला था अभियान
Fri, 14 Oct 2022 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:15 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में आकस्मिक चेकिंग के दौरान 427 सिपाही और दरोगा ट्रेन में बिना टिकट सफर करते पकड़ लिए गए। तीन से 12 अक्तूबर तक चले अभियान के दौरान कार्रवाई हुई है। वहीं, 6056 यात्रियों को बगैर टिकट पकड़ 39 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह के निर्देश पर एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी ने तीन से 12 अक्तूबर के बीच दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में चेकिंग की। इस दौरान 427 सिपाही-दरोगाओं को एसी से स्लीपर कोचों में बिना टिकट सफर करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
वहीं, 6056 यात्रियों को बिना टिकट और जनरल कोचों में बिना बुकिंग के लाए गए 31 पार्सल पैकेटों के साथ पकड़ा गया। इनसे 39 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला। चेकिंग टीम ने कानपुर शताब्दी, लखनऊ शताब्दी, प्रयागराज, श्रमशक्ति सहित 325 ट्रेनों की चेकिंग की। बिना टिकट पकड़े गए 427 सिपाही, दरोगाओं में से 229 एसी कूपों में सफर करते मिले।
विज्ञापन
बिना बुकिंग पार्सल ला रहे यात्रियों से 14051 रुपये वसूले गए। 32 अवैध वेंडरों को भी पकड़ इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सौंपा गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अनाधिकृत यात्रा करने वाले और पार्सलों की सप्लाई करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन