{"_id":"5c2517ecbdec2256da22faaa","slug":"41545934828-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरूआ सागर को हरा सेमीफाइनल पहुंचा जबलपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरूआ सागर को हरा सेमीफाइनल पहुंचा जबलपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरूआ सागर को हरा सेमीफाइनल पहुंचा जबलपुर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार जबलपुर की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को पहले क्वार्टर फाइनल में बरूआसागर को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को व्यापार मंडल व जिला प्रशासन के बीच मैच होगा।
गुरुवार को मुख्यालय के स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस जीतकर बरूआसागर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। निर्धारित 25 ओवर के मैच मेें जबलपुर के गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी के चलते पूरी टीम सिर्फ 128 रन बनाकर आल आउट हो गई। रिंकू व रंजीत ने सर्वाधिक 26-26 रन का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरे जबलपुर के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। कुलदीप ने शानदार 48 रन व बृजेश ने 19 रन का योगदान दिया। सिर्फ तीन विकेट खोकर जबलपुर ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
इसके पूर्व अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ रजनीश यादव, व्यापारी नेता गोलू गुप्ता, राहुल गुप्ता, श्रद्धा त्रिपाठी व जितेंद्र श्रीवास्तव ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर आयोजक टीम के राकेश मिश्रा, लोकेश सिंह, इरफान, ऋषि कुमार, किशन, आनंद व आलोक यादव आदि मौजूद रहे।