फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जल्द चमकेगा अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहा

जल्द चमकेगा अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहा

Thu, 13 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
जल्द चमकेगा अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहा
कानपुर देहात। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद बुधवार से अकबरपुर कस्बे के मुख्य चौराहे के सुंदरीकरण का काम तेजी से शुरू हो गया है। श्रमिकों ने रंगाई-पुताई भी शुरू कर दी। सुंदरीकरण के लिए प्रशासन ने वहां पर अतिक्रमण किए दुकानों को हटवा दिया। ओवरब्रिज के नीचे ग्रिल लगाकर खुली जगह को कवर कर दिया गया है। जिससे वहां आवारा मवेशी आदि नहीं पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के अति व्यस्त अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहे की बदहाली दूर कर वहां हरियाली और यात्रियों को राहत देने की योजना बनाई गई। इसको लेकर बीते मंगलवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निरीक्षण भी किया। बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक, अकबरपुर चौराहे के सुंदरीकरण चौराहे का का काम एनएचएआई कराएगी। हालांकि इसके लिए कोई अलग से बजट निर्धारित नहीं किया गया है। सुंदरीकरण के काम में जितना धन खर्च होगा वह एनएचएआई ही वहन करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि ओवरब्रिज के नीचे काफी जगह खुली पड़ी थी। जिसमें बड़ा चबूतरा बना हुआ था। वहां पर अक्सर फुटकर कपड़े आदि बेचने वाले दुकान लगाते थे। जिससे अतिक्रमण बना रहता था। बुधवार को वहां लगी दुकानों को हटवा दिया गया है और खाली स्थान के आसपास ग्रिल लगवाकर कवर कर दिया गया। इसके अलावा दीवारों की पुताई काम शुरू हो गया है। जिस पर पर्यावरण और साफ सफाई के साथ यातायात संबंधी स्लोगन लिखे जाएंगे। वहीं खाली पड़े स्थान पर पौधरोपण कराने के साथ बेंचे रखवाई जाएंगी। चौराहे पर रात में गुजरने वालों राहगीरों व वाहन चालकों के लिए अंडरपास और सर्विस लेन में लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहा प्रमुख चौराहा है। इसलिए हाईवे प्रशासन को वहां के सुंदरीकरण का कार्य एक माह में कराने का निर्देश दिया गया है। वाल पेटिंग आदि कराकर चौराहे को साफ-सुथरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed