{"_id":"5bba5a2a867a556874355e88","slug":"41538939434-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता में कनपुरिया चैंपियंस प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता में कनपुरिया चैंपियंस प्रथम
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां(कानपुर)। स्थानीय एशियन पब्लिक स्कूल में रविवार को मंडलीय अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कनपुरिया चैंपियंस ने प्रथम और एसएस एकेडमी श्यामनगर, कानपुर टीम ने द्वितीय स्थाना हासिल किया।
एसोसिएशन के जिला महामंत्री और एशियन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव की देखरेख में अंडर-19 चेस टीम क्लस्टर चैंपियनशिप प्रतियोगिता खेली गई। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार संजय कुमार सिंह ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा खेल जीवन का हिस्सा हैं, जिनसे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलों में रुचि लेना चाहिए। संचालक राम सेवक वर्मा, जिला सचिव ज्ञानेश सचान, मयंक वर्मा, अभिलाष श्रीवास्तव, अवधेश सचान, श्याम अवस्थी, प्रेम शंकर श्रीवास्तव मौजूद रहे। एसएस एकेडमी कोयला नगर कानपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं अंडर-25 व्यक्तिगत प्रतियोगिता में विशाल वर्मा प्रथम, राहुल गुप्ता द्वितीय एवं अरुण सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दीपांजलि प्रजापति प्रथम, रीतू द्वितीय व रुचि यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।