{"_id":"5ba5488a867a557fe732bdd4","slug":"41537558666-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रकों के बीच फंसे बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रकों के बीच फंसे बाइक सवार की मौत
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजेती(कानपुर)। शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, एक घायल हो गया।
पहला हादसा कानपुर-सागर राजमार्ग पर अज्योरी गांव के पास हुआ। देवगांव थाना सुमेरपुर (हमीरपुर) निवासी हरिबरन सिंह (55) बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही अज्योरी गांव के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक रोड किनारे खड़े डंपर के पीछे टकरा गया और बाइक सवार को चपेट में लेते हुए ट्रक भी रोड किनारे खड्ड में जा घुसा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीएनसी की एंबुलेंस से उसको सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दूसरा हादसा भी सजेती थानाक्षेत्र के रवाईपुर गांव के पास हुआ। सर्वेश कुमार (20) पुत्र राजू निवासी रामपुर कुर्मा, लक्ष्मणपुर (फतेहपुर) किसी कंपनी में प्राइवेट कर्मचारी है। वह काम से घाटमपुर आया था। यहीं से शाम को बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही रवाईपुर गांव के पास पहुंचा। तभी, तेज रफ्तार बाइक के फिसल जाने से वह सिर के बल रोड पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई। सीएचसी घाटमपुर से उसको गंभीर हालत में हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है।