{"_id":"5b4901894f1c1b466d8b478f","slug":"41531511177-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्रा के हत्यारोपी को हरियाणा से दबोचा, खुलासा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक छात्रा के हत्यारोपी को हरियाणा से दबोचा, खुलासा जल्द
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा क्रासिंग के समीप बीती 27 जून को राधन रोड पर बाइक सवार 19 वर्षीय बीटेक छात्रा शबनम की गोलीमार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई ने कोतवाली बिल्हौर में गांव के कुलदीप पुत्र देवी गुलाम पर हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी कुलदीप पुलिस को चकमा देकर घटना के बाद से फरार था। जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की रात पुलिस ने हरियाणा से आरोपी को धर दबोचा है। हालांकि मामले का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है।
कोतवाली इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह के मुताबिक, दासानिवासा गांव निवासी छिद्दू की पुत्री शबनम के हत्यारोपी कुलदीप को पुलिस ने गुरुवार की रात हरियाणा में पकड़ने में सफलता पाई है। सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने कुलदीप को पकड़ा है। इधर, शुक्रवार देरशाम कोतवाली पुलिस के सिपाही कुलदीप को कड़ी सुरक्षा में बिल्हौर लेकर पहुंचे। कुलदीप से सीओ बिल्हौर सहित एसपीआरए द्वारा गठित टीम के दरोगा और अन्य जांच अधिकारी लगातार पूछताछ में लगे हैं। कुलदीप की निशानदेही पर आला कत्ल और हत्या के कारणों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।