फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गंदगी व पेयजल संकट से त्रस्त लोगों का टू

गंदगी व पेयजल संकट से त्रस्त लोगों का टू

Sat, 26 May 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गंदगी व पेयजल संकट से त्रस्त लोगों का टू
गंदगी व पेयजल संकट पर टूटा सब्र
विज्ञापन

तलैया फजल इमाम मोहल्ले के बाशिंदों ने मुख्य सफाई निरीक्षक का घेराव कर की नारेबाजी
एसडीएम सदर ने लोगों को समझाबुझा कर किया शांत, मातहतों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में गंदगी और पेयजल समस्या के विरोध में मोहल्लेवासियों ने मुख्य सफाई निरीक्षक का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ने की आशंका पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। अव्यवस्थाओं का जायजा लेकर मातहतों को सुधार के सख्त निर्देश दिए।
तलैया फजल इमाम मोहल्ले में सफाई न होने के कारण मुख्य नाला कई दिन से चोक पड़ा है। शनिवार को नाला उफनाने पर कई घरों में नाले का पानी घुस गया। मोहल्लेवासियों ने सभासद श्याम सुंदर लल्ला को हैंडपंप खराब होने व जलभराव की जानकारी दी। सभासद की सूचना पर मुख्य सफाई निरीक्षक केपी सिंह मौके पर पहुंचे तो महिलाओं और पुरुषों ने उनका घेराव करते हुए कहा कि जब तक जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होगा, उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा। मोहल्लेवासियों का गुस्सा देख मुख्य सफाई निरीक्षक के हाथपांव फूल गए। कुछ देर बाद उप जिलाधिकारी सदर भी पहुंच गए। सभासद ने उप जिलाधिकारी सदर अजीत सिंह को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। सभासद ने शिकायत की कि मोहल्ले में पेयजल व सफाई की व्यवस्था काफी दिनों से खराब चल रही है। करीब सात-आठ हैंडपंप खराब पड़े हैं। पाइप लाइनों से गंदा पानी आ रहा है। एसडीएम ने सभासद के साथ वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने नाले पर अतिक्रमण किए लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। एसडीएम ने जलकल प्रभारी गौरव मिश्र को निर्देश दिए कि हैंडपंप ठीक कराने के साथ ही पाइप लाइनों को भी ठीक कराया जाए। मुख्य सफाई निरीक्षक ने दो जेसीबी मंगवाकर गंगानगर पुलिया के पास सफाई कार्य शुरू करवाया। मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि शनिवार को सफाई कर्मचारियों का गैंग लगाकर नाला की सफाई शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
लोगों का गुस्सा देखकर सफाई नायक खिसके
मुख्य सफाई निरीक्षक का जैसे ही मोहल्लेवासियों ने घेराव किया तो उन्होंने सफाई नायक जितेंद्र कुमार को मौके पर बुलवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। सफाई नायक ने कहा कि वह सफाई करवा रहे हैं। इस पर मोहल्लेवासी सफाई नायक पर भड़क गए। मोहल्लेवासियों का गुस्सा देख सफाई नायक मौके से खिसक गए। मुख्य सफाई निरीक्षक ने मोबाइल कर उन्हें कई बार बुलाया लेकिन वह नहीं आए। एसडीएम के आने के बाद सफाई नायक जितेंद्र कुमार मौके पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed