{"_id":"5b0812b14f1c1bf16e8b4866","slug":"41527255729-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख पौधे लगाकर गंगा तटों को किया जाएगा हरा-भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख पौधे लगाकर गंगा तटों को किया जाएगा हरा-भरा
Updated Fri, 25 May 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल त्रिपाठी
बिल्हौर।
तहसील क्षेत्र से गुजरी गंगा नदी के सभी तट छायादार, फल-फूल वाले पौधे से हरे भरे होंगे। नमामि गंगे और गंगा हरितिमा योजना के अंतर्गत क्षेत्र में पूरा इलाका हरा-भरा होगा। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना, मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के अंतर्गत गंगा के तट पर रहनेवाले किसानों-ग्रामीणों को शामिल कर औषधीय, फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। योजना का क्रियान्वयन मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर 25 जून 2018 से करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद ने शासन से आए फरमान के बाद तहसील क्षेत्र की करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के आधा सैकड़ा मनरेगा योजना के अंतर्गत बृहद पौध रोपण किया जाएगा। इस योजना से गंगा तट और कटरी गांवों पूरी तरह हरे-भरे हो जाएंगे। उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा एके दीक्षित ने बताया कि कल्याणपुर विकास खंड सहित बिल्हौर तहसील क्षेत्र के तीन विकास खंडों चौबेपुर, शिवराजपुर और बिल्हौर की गंगा तटवर्ती ग्राम पंचायतों में 25 जून से बृहद पौधरोपण अभियान छेड़ा जाएगा। चौबेपुर विकास खंड क्षेत्र के तरीपाठकपुर, सुनौढ़ा, दुर्गापुर, राजारामपुर, बालहीपुर, बेहटा, वाजिदपुर की ग्राम पंचायतों सहित बिल्हौर विकास खंड क्षेत्र के नानामउ, ददिखा, गिलवट अमीनाबाद, हसौली काजीगंज, संजतीबादशाहपुर, राढ़ा, बेदीपुर, आंकिन, राधन, अकबरपुर सेंग, मोहद्दीनपुर, गदनपुर आहार ग्राम पंचायतों में पौधरोपण की योजना है।
इसी तरह शिवराजपुर ब्लॉक के नेवादा तारापति, बिलहन, काकूपुर सीताराम, मुंहपोछा में बृहद पौध रोपण कराकर गंगा तटवर्ती क्षेत्रों को पूरी तरह हरा-भरा किया जाएगा। पौधरोपण अभियान से ग्रामीणों और युवाओं को जुड़ाव रहे इसके लिए कई कार्यक्रम विकास खंड अधिकारी, खंड प्रेरक और ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा संचालित किए जाएंगे। मनरेगा एपीओ राहुल कटियार ने बताया कि गंगा तटवर्ती विकास खंडों में एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाने हैं।