{"_id":"5a2ae3114f1c1b4e718b80fa","slug":"41512760081-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयीपुर ब्लाक बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयीपुर ब्लाक बना चैंपियन
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। जनपदीय बाल क्रीड़ा रैली में विजयीपुर ब्लाक चैंपियनशिप जीतकर अव्वल रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप धाता ब्लाक के उच्च प्राथमिक स्कूल परिसिद्धपुर के कक्षा आठ के छात्र अजय कुमार ने जीती। मुख्य अतिथि पीएसी सेनानायक अशोक कुमार पांडेय ने चैंपियन बच्चों को शील्ड प्रदान कर हौसला बढ़ाया।
पीएसी मैदान में संपन्न तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा रैली में विजयीपुर ब्लाक सर्वाधिक 162 अंक पाकर चैंपियन रहा। 122 अंक हासिल कर तेलियानी ब्लाक ने उप विजेता का खिताब जीता। व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब धाता ब्लाक के कक्षा आठ के छात्र अजय कुमार ने 100, 400 और 600 मीटर की रेस जीतकर हासिल की। विजयीपुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक स्कूल एकडला की कक्षा सात की छात्रा वंदना ने 200, 400 और 600 मीटर की रेस जीती।
उच्च प्राथमिक स्कूल खासमऊ ब्लाक विजयीपुर की अनीता पाल ने ऊंची कूद, गोलाफेंक, चक्का फेंक में पहला स्थान पाया। दोनों छात्राएं व्यक्तिगत चैंपियनशिप की संयुक्तरूप से उपविजेता बनी। प्राथमिक स्तर की रैली में हंसवा ब्लाक के प्राथमिक स्कूल सोनही के कक्षा पांच के छात्र अंशू 50, 100 और 200 मीटर रेस में अव्वल रहा। विजयीपुर ब्लाक के प्राथमिक स्कूल गुरवल की कक्षा तीन की छात्रा रीना ने 50, 200 मीटर रेस और लंबी कूद में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का समापन करते हुए पीएसी सेनानायक ने सभी विजेताओं और उन्हें तैयार कर इस लायक बनाने वालों की सराहना की। इस मौके पर बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ वीके पांडेय, बीईओ मुख्यालय राकेश सचान, जिला व्यायाम शिक्षक दिलीप सिंह, सीमा सिंह चौहान, अमित कुमार पांडेय, अरुण विक्रम सिंह, जयकरन वर्मा, आदित्य पांडेय, विजयीपुर ब्लाक के व्यायाम शिक्षक मनीष सचान, प्रदीप सिंह सेंगर, अमरदीप द्विवेदी, राकेश गौतम, संजीव वर्मा, विकास गुप्ता,मनीष दीक्षित, जीएल मौर्य, रक्षपाल बहादुर वर्मा आदि मौजूद थे।