{"_id":"59a1c7ff4f1c1bf61e8b48fb","slug":"41503774719-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर-नगदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर-नगदी समेत लाखों की चोरी
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर के मोहल्ला पीतांबर नगर में लुटेरों ने एक घर में धावा बोलकर जेवर नगदी समेत करीब पांच लाख का माल लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी को तमंचे की बट से पीटा। पीड़ित ने कोतवाली में लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के इशारे पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मोहल्ला पीतांबर नगर निवासी सरवन त्रिपाठी आटो ट्रैवेल्स का काम करते हैं। शुक्रवार को वह पत्नी नीतू के साथ घर पर थे। बच्चे व मात-पिता लखनऊ गए थे। दंपति बाहर कमरे में सो रहे थे। देर रात घर गेट फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए चार लुटेरों ने कमरे का ताला तोेड़ा। अंदर रखी अलमारी से तीस हजार रुपये की नगदी समेत पांच लाख के जेवर उठा लिए। खटपट सुनकर सरवन की नींद खुली
तो वह कमरे के बाहर निकला। बदमाशों को देख उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया तमंचे की बट सिर पर हमला किया। दहशत के चलते वह शोर नहीं मचा पाया। इसके बाद पीड़ित ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जेवर-नगदी समेत लाखों की चोरी
विरोध करने पर मकान मालिक के सिर पर तमंचे की बट मार किया घायल
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो संदिग्ध हिरासत में