फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रेल संरक्षा आयुक्त आज से करेंगे कैफियात हादसे की जांच

रेल संरक्षा आयुक्त आज से करेंगे कैफियात हादसे की जांच

Fri, 25 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
रेल संरक्षा आयुक्त आज से करेंगे कैफियात हादसे की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। हावड़ा-नई दिल्ली रेलमार्ग पर पाता स्टेशन के पास बुधवार तड़के कैफियात एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच 25 अगस्त से शुरू होगी। जांच की जिम्मेदारी पूर्वोत्तर मंडल लखनऊ के रेल संरक्षा आयुक्त सतीश कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
संबंधित लोग कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन स्थित उप मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय में 25 व 26 अगस्त को हादसे संबंधी साक्ष्य उपलब्ध करा सकते हैं।

बुधवार सुबह ट्रैक पर मिट्टी लदे डंपर के पलटने से कैफियात एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना से संबंधित साक्ष्य, जानकारियां, फोटोग्राफ, वीडियो आदि उपलब्ध कराने की अपील रेलवे ने लोगों से की है। संरक्षा आयुक्त ने आसपास के रेलवे स्टेशनों के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों को भी साक्ष्यों सहित बुलाया है। इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर, परिचालक, रनिंग स्टाफ के बयान दर्ज होंगे। फफूंद रेलवे स्टेशन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को 25 अगस्त को सुबह 9:30 बजे बुलाया गया है। 26 अगस्त को आम लोग जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर रात भर की मशक्कत के बाद गुरुवार को अप रेल मार्ग शुरू करा दिया गया। सुबह 6:50 बजे अप लाइन पर दो मालगाड़ी गुजारी गईं। इसके बाद 7:19 बजे 12225 कैफियात एक्सप्रेस धीमी गति से गुजारी गई। डाउन लाइन चालू करने में एक घंटे का समय और लगा। इस रूट पर 8:26 बजे पहली मालगाड़ी और फिर प्रयागराज एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में घायल हुए करीब 80 लोगों को अछल्दा सीएचसी, जिला अस्पताल व सौ शैया अस्पताल से गुरुवार सुबह छुट्टी दे दी गई। जीआरपी ने हादसे के दोषी माने जा रहे डंपर चालक व ठेकेदार की तलाश शुरू कर दी है। रात में कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई। एडीआरएम ने गैंगमैनों की पेट्रोलिंग के बारे में जांच के आदेश दिए हैं। इस बात की जांच की जाएगी कि पाता और अछल्दा स्टेशन के बीच कौन से गैंगमैन तैनात थे और घटना के समय वे कहां थे। इलाहाबाद मंडल के डीआरएम एसके पंकज ने बताया कि तेजी से काम कराके गुरुवार सुबह अप व डाउन ट्रैक चालू करा दिए गए हैं। अब कोई व्यवधान नहीं है। हादसे की जांच हो रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

आम लोगों से साक्ष्य व फोटो उपलब्ध कराने की अपील
गुरुवार सुबह साफ हुआ ट्रैक, घायलों को भेजा गया घर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed