{"_id":"6882961f4657bca3b900af85","slug":"41-reported-for-bursting-fireworks-and-demonstrating-after-being-released-from-jail-kanpur-news-c-362-1-ka11011-127741-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जेल से छूटने पर आतिशबाजी और प्रदर्शन करने में 41 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जेल से छूटने पर आतिशबाजी और प्रदर्शन करने में 41 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। जेल से जमानत पर सोमवार को छूटने पर साथियों के आतिशबाजी और प्रदर्शन करने में पुलिस ने 41 लोगों पर बुधवार रात रिपोर्ट दर्ज की है। सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
नजीराबाद के रंजीतनगर रेलवे लाइन निवासी राहुल राजपूत उर्फ नन्नू व तीन साथियों के खिलाफ चकेरी निवासी इंद्राणी ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि राहुल ने उसके पति रोहित वर्मा पर साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया था जिसमें तीनों आरोपी जेल भेजे गए थे। सोमवार देर शाम राहुल जेल से जमानत पर छूटा तो जेल के बाहर करीब दो दर्जन कारों और 200 बाइकों के साथ वीआईपी रोड पर साथियों ने उसकी रिहाई का जश्न मनाते हुए रोड शो निकाला और सड़क जाम कर आतिशबाजी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दरोगा रवि शर्मा की तहरीर पर आरोपी राहुल राजपूत और 40-50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पहचान की जा रही है।