फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   400 hundred liter sprit catched from two cars

दो कारों में लदी चार सौ लीटर स्प्रिट बरामद, 4 गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
400 hundred liter sprit catched from two cars
कानपुर देहात में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व जानकारी देते एसपी अनुराग वत्स। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सिकंदरा पुलिस ने शुक्रवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान दो कारों से पांच कैन स्प्रिट बरामद की। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक मैनपुरी का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए युवकों की निशानदेही पर बरौर के दुलीचंदपुर गांव में एक घर में छापेमारी की तो पुलिस को वहां स्प्रिट से भरे तीन और कैन मिले। चारों युवक नकली शराब बनाने के लिए मैनपुरी से स्प्रिट लेकर बरौर के दुलीचंदपुर गांव जा रहे थे। मामले में कार व स्प्रिट को कब्जे में लेकर सभी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि सिकंदरा एसओ शिवकुमार राठौर पुलिस बल के साथ शुक्रवार देर शाम दोहरापुर गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो कारों को रोका गया। जिसमें तलाशी लेने पर दोनों कारों में 50-50 लीटर स्प्रिट से भरे पांच कैन बरामद हुए। वहीं, कार सवार सिकंदरा थाना के महमूदपुर बुजुर्ग गांव निवासी सोनू कटियार उर्फ अनूप, दुलीचंदपुर बरौर के भारत यादव, दबौली वेस्ट गोविंद नगर कानपुर के पवन सिंह, करहल मैनपुरी के राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए भारत यादव ने पुलिस को जानकारी दी कि अपने तीन साथियों के साथ वह मैनपुरी करहल से स्प्रिट लेकर दुलीचंदपुर गांव जा रहा था। वहां स्प्रिट से अवैध शराब बनाकर बिक्री करने की तैयारी थी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने दुलीचंदपुर गांव स्थित भारत यादव के घर में छापेमारी की। वहां पुलिस को स्प्रिट से भरे तीन कैन मिले। पुलिस को 50 लीटर के कुल आठ केन मिले जिसमें चार सौ लीटर स्प्रिट है। एसपी ने बताया कि चारों युवकों पर मिलावटी शराब बनाने समेत विभिन्न धाराओं में सिकंदरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके विरुद्ध जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। वहीं इनका सहयोग करने वालों के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद स्प्रिट से बनती 5400 क्वार्टर देशी शराब
अवैध शराब पीने से हो रही घटनाओं के बावजूद इस कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। सिकंदरा में गिरफ्तार हुए युवकों ने बताया कि यूरिया, पानी व रंग आदि मिलाकर स्प्रिट से शराब तैयार की जाती है। 400 लीटर स्प्रिट में 1080 लीटर शराब बनती जिसमें 5400 क्वार्टर तैयार होते। पचास रुपये प्रति क्वार्टर के हिसाब से इसकी बिक्री की जाती है। देशी शराब ठेका संचालकों के जरिए वहां भी नकली शराब खपाई जाती है। हालांकि पकड़े गए युवकों ने देशी शराब ठेकों में आपूर्ति करने के बाबत कोई जानकारी नहीं दी।

पहले भी जा चुके हैं जेल
स्प्रिट के साथ गिरफ्तार हुए महमूदपुर बुजुर्ग के सोनू कटियार उर्फ अनूप पहले भी अवैध शराब के कारोबार में जेल जा चुका है। इसके पहले 2018 में फतेहपुर जिला के औंग थाना में उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम व नकली शराब बनाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। अभी तीन माह पहले ही वह जेल से छूट कर आया था। इसके बाद फिर अपने पुराने कारोबार में लग गया। बरौर के दुलीचंदपुर निवासी भारत यादव नकली शराब बनाने के कारोबार में 2018 में बरौर थाने से जेल भेजा गया था। सिकंदरा पुलिस पकड़े गए पवन सिंह व राजेश का आपराधिक रिकार्ड ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed