{"_id":"6a489d46925219f710052a7f","slug":"40-year-old-balcony-overhang-has-collapsed-in-kanpur-putting-over-a-dozen-dilapidated-houses-at-risk-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 40 साल पुराना छज्जा ढहा, डेढ़ दर्जन जर्जर मकानों पर खतरा, पालिका ने अभी तक नहीं दी है नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 40 साल पुराना छज्जा ढहा, डेढ़ दर्जन जर्जर मकानों पर खतरा, पालिका ने अभी तक नहीं दी है नोटिस
Sat, 04 Jul 2026 11:15 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:15 AM IST
सार
Kanpur News: शुक्लागंज की सीताराम कॉलोनी में एक जर्जर छज्जा गिरने से दो लोग घायल हो गए। नगर में अभी भी 18 से अधिक ऐसे पुराने मकान है, जो बारिश में कभी भी ढह सकते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका ने अब तक सर्वे के नाम पर केवल खानापूर्ति की है।
विज्ञापन
नवीन गंगापुल मोड़ के पास स्थित जर्जर मकान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्लागंज में सीताराम कॉलोनी के नवीन गंगा पुल के मोड़ के पास गुरुवार की शाम लगभग 40 साल पुराने मकान का जर्जर छज्जा ढहने से दो लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भी नगर पालिका नहीं चेत रहा है। जानकारी के मुताबिक नगर में करीब डेढ़ दर्जन मकान जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन
लेकिन पालिका ने अभी तक भवन स्वामियों को नोटिस नहीं दी है। ऐसे में बारिश में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नवीन गंगा पुल मोड़ के पास चार जर्जर मकान हैं, जिनका आगे का हिस्सा लटका है और कभी भी ढह सकता है। नगर में करीब 18 से अधिक पुराने और जर्जर मकान है जो कभी भी बारिश में गिर सकते है।
विज्ञापन
सभी मकान स्वामियों को नोटिस दी जाएगी
मोहल्ला रहमत नगर, मनोहर नगर, राजधानी मार्ग पोनी तिराहे से सब्जी मंडी कंचन नगर मोड़ के बीच, पोनीरोड, बिंदानगर, मिश्रा कालोनी, कर्बला, हुसैन नगर, गोताखोर मोहल्ला समेत अन्य कई जगहों पर पुराने और जर्जर मकान है। पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर के जर्जर मकानों के लिए सर्वे कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए है, जिनकी सूची तैयार कर सभी मकान स्वामियों को नोटिस दी जाएगी। ऐसे मकानों को सुरक्षा की दृष्टि से गिराया भी जाएगा।