फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   40 people found corona infected in Kanpur countryside, four are not known

कानपुर देहात में 40 लोग मिले कोरोना संक्रमित, चार का नहीं चल रहा पता

Sat, 22 Jan 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
40 people found corona infected in Kanpur countryside, four are not known
अकबरपुर सीएचसी में जांच के लिए सैंपल देता संदिग्ध। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में शुक्रवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 40 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। सामान्य लक्षण होने के चलते सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जिले में अब 168 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, चार मरीजों के मोबाइल नंबर व पता गलत लिखा होने से उनकी जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

राजपुर ब्लॉक के बेहमई गांव निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग का पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट आई, जिसमें वे संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सूचना सीएमओ कार्यालय में भेजी गई। इसके बाद शुक्रवार को डॉ. शिव विनायक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम बेहमई गांव पहुंची और संक्रमित बुजुर्ग के परिवार के 11 लोगों के सैंपल लिए। रिपोर्ट आने तक सभी को घर में रहने की सलाह स्वास्थ्य टीम ने दी है।

लखनऊ और कानपुर से आई रिपोर्ट में 40 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी में जुकाम और खांसी के लक्षण होने पर स्वास्थ्य टीम ने उन्हें होम आइसोलेट कर दिया। इसके साथ घर से बाहर नहीं निकलने का शपथ पत्र भरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed