{"_id":"60cec3a48ebc3e2e4e325ffe","slug":"40-lakh-fraud-crime-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : बैंक में गिरवी रखे मकान को बेचने का झांसा देकर कोचिंग संचालक से 40 लाख की ठगी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : बैंक में गिरवी रखे मकान को बेचने का झांसा देकर कोचिंग संचालक से 40 लाख की ठगी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 20 Jun 2021 09:57 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:57 AM IST
सार
कानपुर में 40 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि कोचिंग संचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालसाजों ने बैंक में गिरवी रखे मकान को बेचने का झांसा देकर स्वरूपनगर निवासी कोचिंग संचालक रघुराज सिंह से 40 लाख की ठगी कर ली। जानकारी के बाद पीड़ित कोचिंग संचालक ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रघुराज सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में उनकी मुलाकात गांधीनगर निवासी धनंजय सिंह से हुई थी। मकान खरीदने के लिए धनंजय ने लखनपुर, कल्याणपुर निवासी सुखराम बहादुर सिंह व उनके बेेटे अशीष व प्रवीन से मुलाकात कराई। 40 लाख में सुखराम से मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था।
आरोप है कि 30 लाख देने के बाद बताया गया कि लोन के कारण मकान बंधक है। इस कारण रघुराज ने दस लाख और दे दिए। बैंक से जानकारी मिली की रघुराज ने रकम बैंक में जमा ही नहीं की। इस पर रघुराज ने 60 लाख जमा कर बैंक से मकान कब्जा मुक्त कराया। जब वह कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि आरोपियों ने दूसरे बैंक से भी मकान के नाम पर 40 लाख का कर्ज ले रखा था। इस कारण उन्हें कब्जा नहीं मिला। कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि कोचिंग संचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।