{"_id":"66a406eb9e53ea99b80a4534","slug":"40-areas-lost-power-due-to-line-fault-etawa-news-c-216-1-etw1002-114219-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लाइन में खराबी से 40 इलाकों की गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लाइन में खराबी से 40 इलाकों की गुल रही बत्ती
Sat, 27 Jul 2024 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
- शुक्रवार शाम बारिश के बाद गुरु तेग बहादुर बिजली घर की 33 केवी लाइन में आ गई थी खराबी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। 33 केवी लाइन में शुक्रवार शाम को खराबी आ जाने से शहर के 40 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। शाम साढ़े सात बजे तक आपूर्ति सुचारू करने के लिए बिजली विभाग की टीम प्रयास में लगी थी। बारिश के बाद हुई उमस से लोग बेहाल रहे।
शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स डैमेज हो गया। इससे नौरंगाबाद फीडर, शाह कमर फीडर, रेलवे बजरिया फीडर और शास्त्री चौराहे फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई।
करीब 40 मोहल्लों के लोग उमस भरी गर्मी में बेचैन रहे। शाम करीब साढ़े सात बजे तक बिजली विभाग की टीम केबल बक्से को सही करने के प्रयास में लगी थी। इंजीनियरिंग कालेज विद्युत उपकेंद्र व मैनपुरी फाटक विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति भी बारिश के दौरान बाधित रही। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
उधर, रामलीला विद्युत उपकेंद्र की हालत में सुधार नहीं मिल पा रहा है। रीवैंप योजना के तहत जिले को 140 करोड़ रुपये बिजली सुधार कार्य कराए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद इस बिजलीघर की हालत नहीं सुधर पा रही है। गुरुवार को शाम करीब छह बजे से उक्त विद्युत उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र की बिजली की आवाजाही बनी रही।
रात 11 बजे आपूर्ति सुचारू होने के बाद फिर दो बजे आपूर्ति चली गई। अवर अभियंता राजकमल ने बताया कि रामलीला विद्युत उपकेंद्र पर लगीं पैनल मशीनों में आई समस्या के चलते परेशानी हुई। इस उपकेंद्र के तीन फीडर बंद रहने करीब 30 मुहल्लों की आपूर्ति बाधित रही थी। टीम को बुलाकर मशीनें ठीक कराई गईं।