{"_id":"6a47e658d526a3f7ed018293","slug":"398-mm-rain-in-monsoon-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1576677-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जुलाई की सामान्य बारिश का 39.8 फीसदी पानी पहली बार में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जुलाई की सामान्य बारिश का 39.8 फीसदी पानी पहली बार में गिरा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। मानसून की पहली बारिश में ही जुलाई की कुल सामान्य बारिश का 39.8 प्रतिशत पानी गिर गया। जुलाई महीने की सामान्य कुल बारिश 275.3 मिमी है। शुक्रवार को 109.8 मिमी पानी बरसा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर ऐसे ही मौसमी सिस्टम बनता रहा तो जुलाई में बारिश का रिकॉर्ड बन सकता है। वैसे बीच बीच में ड्राई पैच आने की भी संभावना है।
चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिकी विवि के मौसम विभाग में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 56 सालों में अब तक जुलाई के महीने में अधिकतम बारिश 806. मिमी है। यह रिकॉर्ड वर्ष 1980 का है। जुलाई में सबसे कम बारिश वर्ष 2002 में 25.6 मिमी हुई थी। जुलाई के महीने में एक दिन में सबसे अधिक पानी वर्ष 2008 में छह जुलाई को 209.4 मिमी गिरा था। इसी साल पांच जुलाई को 106.9 मिमी बारिश हुई थी।
इसके अलावा वर्ष 2011 में एक जुलाई को 101 मिमी, वर्ष 2012 में छह जुलाई को 147.2 मिमी और वर्ष 2017 में पांच जुलाई को 112.2 मिमी बारिश हुई। वर्ष 2020 में 29 जुलाई को 157 मिमी पानी बरसा। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अन्य वर्षों में जुलाई में 100 मिमी से कम बारिश रही है। जुलाई में इस बार अच्छी बारिश की संभावना है।