फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3807 people got vaccinated at 56 centers

56 केंद्रों पर 3807 लोगों ने लगवाया टीका

Tue, 08 Jun 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
3807 people got vaccinated at 56 centers
संदलपुर। जिले के 56 टीकाकरण केंद्रों पर सोमवार को लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वास्थ्य केंद्रों पर 1514 युवाओं तथा 45 से अधिक उम्र के 2293 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं संदलपुर क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र का इटावा सांसद ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में अब टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को युवाओं से ज्यादा उत्साह 45 से अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिली। देर शाम तक 45 से अधिक उम्र के कुल 2293 लोगों ने केंद्रों पर जाकर टीकाकरण कराया। वहीं शाम तक 1514 युवा ही वैक्सीन की डोज लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

इधर, संदलपुर के टीकाकरण केंद्र का इटावा सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जल्द टीकाकरण करवाने की अपील की। तहसीलदार लखनलाल राजपूत ने बताया कि रेवां में 40, मनकापुर में 60, सीएचसी हवासपुर में 96 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजपुर पीएचसी में वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं की भीड़ देखने को मिली। यहां दो सौ से अधिक युवाओं ने वैक्सीनेशन कराया। कुछ युवा पोर्टल पर पंजीकरण न होने से लौट गए। इस दौरान छात्राएं सौम्या पोरवाल, ज्योति दीक्षित, पारुल ने उत्साहपूर्वक कोरोना की डोज लगवाई। टीकाकरण के बाद सभी को 30 मिनट तक पीएचसी में निगरानी के लिए रोका गया।

युवाओं ने टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही। नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि युवाओं को टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराना पड़ रहा है। इसी वजह से उनकी संख्या कम है। जबकि बुजुर्ग को सीधे केंद्र पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सोमवार को कुल 3807 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed