फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   36 makeshift homes collapsed in two days.

Kanpur News: दो दिन में ढह गए 36 कच्चे आशियाने

Thu, 03 Sep 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 03 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
36 makeshift homes collapsed in two days.
कानपुर देहात। दो दिन से हो रही बारिश आफत लेकर आई है। गांवों में कच्चे घरों में गुजर-बसर कर रहे लोगों के सिर से छत छिन रही है। वहीं मलबे की चपेट में आकर पांच लोग घायल हो चुके हैं जबकि एक मासूम की मौत हो गई। बारिश में अब तक 36 कच्चे घर ढहने की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें मंगलवार को 18 घर गिरे थे। बुधवार को भी 18 कच्चे घरों के ढहने की सूचना है।
विज्ञापन

डेरापुर तहसील के टिढ़वा गांव में बुधवार को कच्चे घर की छत ढहने से मलबे की चपेट में आकर बुजुर्ग बिटोला देवी घायल हो गईं। वह बाहर की तरफ बैठी थीं। छत गिरने से मिट्टी उनपर आकर गिरी। परिजन उन्हें रूरा अस्पताल ले गए, वहां उपचार के बाद घर वापस ले आए। इधर नन्थू गांव में शालिनी देवी के घर में भूसा रखने वाले कमरे की कच्ची छत ढह गई।इसी गांव में सुमन देवी के घर की छत गिर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, भड़ावल निवासी अवधेश कुमार के कच्चे कमरे की छत गिर गई। तहसीलदार देशराज भारतीय ने बताया कि लेखपालों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील के करबक में राजरानी का कच्चा घर आंशिक रूप से ढह गया। अकबरपुर नगर के कालीगंज में सुशील कुमार के कच्चे घर की छत गिर गई। कुईतमंदिर गांव में विजय श्री व बेबी के कच्चे घर की छत गिर गई। जसौरा वीरसिंह पुरा में राम सिंह, छेदालाल, सुरेंद्र कुमार व राकेश कुमार के कच्चे घर ढह गए। खनपना में ऊषा देवी और शहजहांपुर निनायां में अभिषेक का कच्चा घर गिर गया। भड़कुरा बारा में रमा व रंगीता के कच्चे घर की छत ढह गई। तिलौंची में बारिश से अनिकेत का कच्चा घर ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में संजय कुमार के कच्चा घर की छत भरभराकर गिर गई। एसडीएम ऊषा सिंह ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट की जांच कराकर पीड़ित को मदद दिलाई जाएगी। रसूलाबाद तहसील के समस्तपुर न्योराज में बुजुर्ग विष्णु कुमारी बुधवार सुबह 10 बजे झोपड़ी में खाना बना रही थी। कच्ची दीवार गिर गई। गनीमत रही कि विष्णु कुमारी चपेट में नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed