फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   327 ne jiti karona se jang

बांदा, चित्रकूट में 327 ने कोरोना से जीती जंग

Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
327 ne jiti karona se jang
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और चित्रकूट में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा में शनिवार को जहां एक की कोरोना से जान चली गई, वहीं 51 नए संक्रमित मिले, जबकि चित्रकूट में 31 कोरोना मरीज मिले। उधर, राहत की बात यह रही कि दोनों जिलों से 327 लोगों ने कोरोना से जंग जीतकर अपने-अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन

बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती अतर्रा निवासी 45 वर्षीय संक्रमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहली अप्रैल से अब तक 90 कोरोना पॉजिटिव की जान चुकी। जिले में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 133 हो गई। उधर, शनिवार को 51 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें 30 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को 51 नए संक्रमित मिलेे। इस वर्ष पहली अप्रैल से अब तक कुल 6757 संक्रमित मिल चुके हैं। इन आंकड़ों में पिछले वर्ष की मौतें व संक्रमितों ब्योरा शामिल नहीं है। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि शहर में इंदिरा नगर, खूंटी चौराहा और ग्रामीण क्षेत्र में जसपुरा, तिंदवारी, अतर्रा आदि में ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को 168 मरीज स्वस्थ हो गए। चंगे होने वाले मरीजों की संख्या अब 5941 हो गई।
विज्ञापन

उधर, चित्रकूट जिले में शनिवार को 31 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार ने बताया कि 1539 लोगों की जांच रिपोर्ट में पाजिटिव केस 31 मिले हैं। वहीं 159 बीमार स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय केसों की संख्या 706 है। इसके अलावा होम आइसोलेशन के मरीजों से स्वस्थ आदि के बारे में जानकारी कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कर्मचारी लगातार कर रहे हैं। सभी चिकित्सालय में दवाओं आदि की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटस्पॉट मोहल्ले की बैरिकेडिंग उखाड़ी
अतर्रा। हॉटस्पॉट घोषित मोहल्लों में लगाई गई बैरिकेडिंग में पुलिस तैनात न होने से लोग उखाड़ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण है नरैनी रोड सिविल लाइन मोहल्ला। यहां शुक्रवार को 60 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव पाया गया। पालिका ने संक्रमित के मोहल्ले को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। कुछ घंटों बाद ही दोपहर को मोहल्ले के लोगों ने बैरिकेडिंग उखाड़ दी। बेरोकटोक लोगों का हाटस्पॉट क्षेत्र में आवागमन होता रहा। इससे मोहल्ले में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया। कमोवेश यही स्थिति नगर की कई गलियों में भी है। पुलिस न होने से लोग बैरिकेडिंग हटाकर आवागमन बहाल किए हैं। (संवाद)

इंसेट---
जिंदगी बचाने को सेवा में उतर पड़े युवा
फतेहगंज। शहरों के साथ ही अब गांव भी कोरोना महामारी से अछूते नहीं है। इस महामारी ने हजारों जिंदगियां छीनी हैं। अब महामारी की जद में आ रहे गांव के लोगों की जिंदगी को बचाने के लिए युवा आगे आ रहे हैं। गांव के दो समाजसेवी युवा रवि शिवहरे और अभिलाष चौधरी गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के समेत मास्क वितरित कर रहे है। वैक्सीन लगवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित कर रहे है। वैक्सीन से फायदें बता रहे है। युवाओं का मानना है कि महामारी गांवों तक फैली तो किसानों द्वारा पैदा किया जाने वाला अनाज, फल, सब्जी, दूध आदि जरूरत की चीजें बाजार आने से रुक जाएंगी और लोग परेशान हो जाएंगे। उन्होंने सरकार से गांवों में टीकाकरण कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed