फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   322 students of PSIT got job in Infosys

इंफोसिस में पीएसआईटीयंस का जलवा, 322 छात्रों को मिली नौकरी

Sat, 22 Sep 2018 10:08 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 10:08 AM IST
सार

- प्रत्येक छात्र को मिला आठ लाख का पैकेज, कई छात्रों को विदेश जाने का मौका

विज्ञापन
322 students of PSIT got job in Infosys
पीएसआईटी के छात्रों ने उत्तर भारत में नया रिकॉर्ड कायम किया

विस्तार

प्लेसमेंट के मामले में कानपुर स्थित पीएसआईटी के छात्रों ने उत्तर भारत में नया रिकॉर्ड कायम किया है। दो दिनों तक इंस्टीट्यूट में हुए कैंपस ड्राइव में देश की बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी इंफोसिस ने 322 पीएसआईटीयंस को जॉब ऑफर की है। उत्तर भारत में इस साल की यह सबसे बड़ी प्लेसमेंट ड्राइव मानी जा रही है।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट की प्रबंध निदेशक शेफाली राज ने बताया कि कंपनी ने सभी चयनित छात्रों को आठ-आठ लाख रुपये का शानदार पैकेज ऑफर किया है। कैंपस ड्राइव के तहत कुल 670 छात्रों ने पहले लिखित परीक्षा दी। इसमें करीब 450 छात्रों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ। साक्षात्कार के बाद 322 छात्रों का फाइनल सेलेक्शन हो गया। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने छात्रों के चयन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट में मिलने वाली उच्चस्तरीय सुविधाओं के चलते छात्रों ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। सिंह के मुताबिक प्लेसमेंट ड्राइव में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इंस्टीट्यूट की वाइस प्रेसिडेंट निर्मला सिंह, निदेशक डॉ. अजीत कुमार शुक्ला, पीएसआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. संजीव कुमार भल्ला ने छात्रों के चयन पर खुशी जताई।
विज्ञापन


मैसूर में होगी ट्रेनिंग, कई छात्रों को विदेश जाने का मौका
प्रबंध निदेशक शेफाली राज ने बताया कि चयनित छात्रों को कंपनी ने पॉवर प्रोग्रामर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पदों पर चयनित किया है। इनकी ट्रेनिंग मैसूर में होगी। इसके बाद इनमें से कई छात्रों को विदेश में स्थित कंपनी के ऑफिस में भेजा जाएगा जबकि शेष को देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करेंगे छात्र
शेफाली राज ने बताया कि चयनित छात्र आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर काम करेंगे। सभी छात्रों को इंस्टीट्यूट में इस मुद्दे पर काफी प्रशिक्षण दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed