मनोज चौरसिया कानपुर। मोतीझील से नयागंज तक मेट्रो रेल चलाने की तैयारियां शुरू हो गए हैं। चिन्हित रूट की जमीनों के संयुक्त सर्वे के लिए 7 विभागों की संयुक्त टीम गठित की गई है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर जमीने खरीदी जायेगी। मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड आईआईटी से मोतीझील तक प्रॉयरिटी रूट पर मेट्रो रेल चलाने के लिए तेजी से निर्माण कार्य करा रहा है। इसी बीच मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर वन के तहत मोती झील से नया गंज तक के सेक्शन के लिए जिला प्रशासन को जमीनों का सर्वे करते हुए हस्तांतरित करने के लिए पत्र लिखा है। इसके मद्देनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व वीरेंद्र पांडे ने सात सदस्यीय कमेटी गठित की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कमेटी को आदेश दिया है कि वह राजस्व टीम सदर तहसील सदर से संपर्क कर मेट्रो रेल परियोजना के लिए अपेक्षित जमीनों का सर्वे करते हुए रिपोर्ट दे। ये कमेटी करेगी सर्वे सर्वे करने वाली कमेटी में प्रभारी अधिकारी नजूल, तहसीलदार सदर, केडीए जोन 1 के तहसीलदार, अपर नगर आयुक्त प्रथम, निचली गंगा नहर के सहायक अभियंता, सीएसए के संपत्ति अधिकारी और पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता शामिल हैं। ये है रूट मोतीझील, बेनाझाबर, चुन्नीगंज, परेड, बड़ा चौराहा, फूलबाग, नया गंज।