फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मनोज

आँख में लकड़ी लगने से फ़टी पुतली, हैलट में ऑपरेशन कर कॉर्निया बचाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
मनोज
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। खेल - खेल में एक किशोर की आंख में लकड़ी लगने से पुतली फट गई। सोमवार को हैलट में उसका ऑपरेशन किया गया। लॉक डाउन के दौरान मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में यह पहला ऑपरेशन है, जिसे कोरोनावायरस नियम नियमावली के तहत किया गया। असोथर (फतेहपुर) निवासी 11 वर्षीय कोमल को तीन दिन पहले अपने घर के बाहर खेलते समय एक आंख में लकड़ी लग गई। घाव होने की वजह से आंख से खून बहने लगा था। उस आंख से दिखाई देना बंद हो गया। क्षेत्रीय अस्पताल में जवाब देने के बाद परिजनों ने उसे उसी दिन हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज नेत्र रोग विभाग की डॉ शालिनी मोहन ने बताया कि इस किशोर का अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि आंख में खून का थक्का जमा है। पुतली फटने के साथ ही पर्दा भी अपनी जगह से हट गया था। इलाज शुरू करने के साथ ही उसकी कोरोना जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने पर सोमवार को उसका ऑपरेशन कर कॉर्निया सुरक्षित किया गया। आंख में 12 टांके लगे हैं। पट्टी खुलने के बाद पता चलेगा कि उसकी आंख की रोशनी लौटी है या नहीं। एक और ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed