{"_id":"5c422341bdec22737427451c","slug":"31547838273-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में रखवाए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में रखवाए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
विज्ञापन
उन्नाव। बोर्ड परीक्षा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच शुक्रवार को प्रयागराज बोर्ड से प्रश्नपत्र व पहचान पत्र भी भेज दिए गए। शहर के जीआईसी में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को कोठार में रखवाया गया। पहचान पत्रों को कार्यालय पहुंचा दिया गया है। प्रश्नपत्रों की रखवाली के लिए फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन स्तर से भी व्यवस्थाएं चुस्त हैं। गुरुवार को उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने के बाद शुक्रवार को प्रश्नपत्र व पहचान पत्र भी बोर्ड से भेज दिए गए।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में डीआईओएस व पुलिस सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को रखवाया गया है। निगरानी के लिए पुलिस फोर्स के साथ कोठार के दोनों ओर सीसीटीवी लगाया गया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखवाया गया है। सुरक्षा के लिए फोर्स के साथ सीसीटीवी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहचान पत्रों का वितरण डीआईओएस कार्यालय से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
-पहचान पत्र भी भेजे गए, डीआईओएस कार्यालय से होगा वितरण