फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   स्कूल में बंद किए छुट्टा पशु

स्कूल में बंद किए छुट्टा पशु

Thu, 10 Jan 2019 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में बंद किए छुट्टा पशु
बिल्हौर। ब्लाक के मतलबपुर जुलाहा गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने छुट्टा जानवरों को स्कूल में बंदकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। वहीं, स्कूल परिसर में छुट्टा पशुओं के बंद किए जाने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। जब मामले की सूचना स्कूल के शिक्षकों हुई तो उन्होंने विद्यालय गेट का ताला तोड़कर खंड शिक्षाधिकारी बिल्हौर से शिकायत की।
विज्ञापन

अकबरपुर सेंग ग्राम पंचायत के मतलबपुर जुलाहा गांव में बुधवार शाम ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं से गेहूं, मटर, सरसों, आलू आदि की फसल बचाने के लिए करीब 150 पशुओं को खदेड़कर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। एकाएक प्राथमिक स्कूल में बड़ी संख्या में पशु एकत्र होने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बच्चे मौके पर जुट गए। ग्राम प्रधान शशिकांत ने बताया कि गंगा कटरी गांव होने के कारण रोजाना छुट्टा पशु उनकी फसलों को तबाह किए हुए हैं। ग्रामीण सर्दी में भी गंगा नदी में उतरकर छुट्टा पशुओं को गंगा पार करा देते हैं, लेकिन इसके बाद भी रातों-रात पशुओं की बड़ी संख्या खेतों की खड़ी फसल को नष्ट कर देती है। गांव के अशोक, गंगाराम, नन्हू आदि ने बुधवार शाम करीब पांच बजे खेत खलिहानों में फसल खा रहे करीब 150 छुट्टा पशुओं को खदेड़कर प्राथमिक विद्यालय मतलबपुर जुलाहा में कैद कर दिया। जब स्कूल में छुट्टा पशुओं के कैद किए जाने की सूचना स्कूल के प्रमुख शिक्षक चंद्रप्रकाश, शिक्षामित्र सुनीता को मिली तो उन्होंने पूरे मामले से खंड शिक्षाधिकारी को अवगत कराया। शिक्षकों ने बताया कि हालात ऐसे ही रहे तो गुुरुवार को पठन-पाठन में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अमर नाथ वर्मा ने बताया कि मतलबपुर जुलाहा गांव के प्राथमिक स्कूल में छुट्टा पशुओं के कैद किए जाने की सूचना है, स्कूल के शिक्षक गुरुवार को पशुओं के न निकलने की दशा में कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed