{"_id":"5c365117bdec2256eb0d24b8","slug":"31547063575-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से एनटीपीसी ऑपरेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से एनटीपीसी ऑपरेटर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। बिल्हौर से अपने घर दिबियापुर लौटते समय एनटीपीसी ऑपरेटर की इटैली मोड़ असालतगंज के समीप वाहन की टक्कर से मौत हो गई। चौकी इंचार्ज बैजनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
संतोष सिंह (55) मूल निवासी गाजीपुर मौजूदा समय में एनटीपीसी कॉलोनी दिबियापुर औरैया में रह रहे थे। किसी कार्य से अपने मित्र से मिलने बिल्हौर गए थे। जहां से मंगलवार की रात में वापस दिबियापुर आते समय इटैली मोड़ असालतगंज के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह रात भर घटनास्थल पर ही पड़े तड़पते रहे। सुबह राहगीरों ने रोड किनारे पड़े व्यक्ति को देखकर घटना की सूचना असालतगंज चौकी में दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बैजनाथ सिंह ने घटनास्थल से संतोष सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. सौरभ शाक्य ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था, लेकिन हेलमेट लोकल कंपनी का होने के कारण वह चकनाचूर हो गया। पुत्र द्रोणाचार्य ने बताया कि उसके पिता एनटीपीसी में ऑपरेटर पद पर कार्यरत थे। उन को सात वर्ष से वेतन नहीं मिला। जिसका मुकदमा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे के बाबत ही बिल्हौर निवासी एक मित्र के मिलने गए थे। उसने बताया कि मंगलवार की शाम 6 बजे उसके पिता से फोन पर बात हुई तो उन्होंने रास्ते में होने की बात कही थी। इसके बाद लगातार वह फोन मिलाता रहा, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। सुबह पुलिस ने उनके मौत की सूचना दी। उसने थाना प्रभारी को संदिग्ध अवस्था में मौत होने की तहरीर दी है। बेटे ने बताया कि पिता का मोबाइल चोरी हो गया।