फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नाजिर के ढीले कार्य से एडीएम नाराज, पांच अमीनों को नोटिस

नाजिर के ढीले कार्य से एडीएम नाराज, पांच अमीनों को नोटिस

Fri, 04 Jan 2019 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
नाजिर के ढीले कार्य से एडीएम नाराज, पांच अमीनों को नोटिस
घाटमपुर (कानपुर)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय सिंह चौहान ने गुरुवार को तहसील, कोतवाली और पतारा विकास खंड कार्यालयों का निरीक्षण किया। तहसील के नायब नाजिर का कार्य असंतोषजनक पाया। नाराज एडीएम ने नाजिर को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी सुबह 10 बजे ब्लाक मुख्यालय पतारा पहुंचे। खंड विकास अधिकारी और एडीओ मौके पर मौजूद नहीं मिले। पूछने पर बताया गया कि खंड विकास अधिकारी और एडीओ (दोनों) जिला मुख्यालय गए हैं। एडीएम ने एक घंटा रुककर अभिलेखों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को बुकलेट तैयार रखने के निर्देश दिए। बताया कि 5 जनवरी शनिवार को को मंडलायुक्त को निरीक्षण करने आना है। ब्लाक मुख्यालय के बाद एडीएम तहसील पहुंचे और यहां पर ढाई-तीन घंटे रुककर राजस्व और अन्य संबंधित अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। तहसील के नायब नाजिर सुभाषचंद्र श्रीवास्तव का काम संतोषजनक न मिलने पर आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए। पांच राजस्व अमीनों को कम वसूली करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।
विज्ञापन

एडीएम ने एसडीएम के पेशकार श्यामसुंदर का काम संतोषजनक मिलने पर प्रशस्तिपत्र दिया। तहसील के अभिलेखों का उचित ढंग से रख-रखाव करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की भी हिदायत दी। कोतवाली भवन का भी निरीक्षण किया। सिपाहियों की बैरक, मेस और थाना परिसर की व्यवस्था देखने के बाद नया थाना भवन बनवाने के लिए संबंधित विभाग को संस्तुति भेजने का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी, तहसीलदार अमित गुप्ता और नायब तहसीलदार राकेश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed