{"_id":"5bf06d3fbdec226974558617","slug":"31542483263-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली निकाल भाजपा ने कराया ताकत का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली निकाल भाजपा ने कराया ताकत का अहसास
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जनता में भाजपा की नीतियों को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश यात्रा निकाली। इसमें हजारों की संख्या में बाइक सवार पार्टी कार्यकर्ता माती मुख्यालय पहुंचे। यहां मुख्य अतिथि के उद्बोधन सुनने के बाद रैली को पुन: एक साथ अकबरपुर के लिए रवाना किया गया। बाइक रैली निकाल कर भाजपा ने ताकत का अहसास कराया।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश यात्रा विभिन्न विधानसभाओं से होते हुए माती मुख्यालय पहुंची। इसमेें पार्टी कार्यकर्ता अपनी बाइकों पर झंडा लगा पार्टी नेताओं के नारे लगाते हुए जोश से लबरेज दिखे। माती मुख्यालय में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समान पारिश्रमिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष दिवाकर सेठ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रहे हैं। इनके कार्यकाल में देश-प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां कार्यकर्ता के द्वारा आमजन तक पहुंचती हैं। इसलिए कार्यकर्ता ही हमारा नेता है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम फहराने के लिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी क्षेत्रों में अभी से जुट जाएं। कमल संदेश यात्रा में भारी भीड़ देख उन्होंने सांसदों, विधायकों व जिलाध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर संतोष व्यक्त किया।
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि बाइक रैली के माध्यम से जनपद में भाजपा की ताकत का अहसास हुआ है। प्रदेश विकास के नए आयामों को छू रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं का जोश देख आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के जरिए अभी से कार्यकर्ता क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि भाजपा के विकास की योजनाओं से जनता को राहत मिली है। पूर्ववर्ती सरकारों ने आमजन को विकास के नाम पर धोखा दिया है। कमल संदेश यात्रा बिठूर विधानसभा से भारी भीड़ के साथ माती मुख्यालय पहुंची। विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा आगे रहेंगे। संबोधन के बाद कमल संदेश यात्रा माती से होते हुए अकबरपुर के लिए रवाना हुई। हजारों की संख्या में मौजूद बाइक सवारों के जोश से माहौल भगवा हो गया। पार्टी के झंडे, बैनर, होर्डिंग से मुख्य मार्ग पटे दिखाई दिए। इस दौरान विधायिका नीलिमा कटियार, विधायिका प्रतिभा शुक्ला, दिनेश राय, सुशील कटियार, राजेश तिवारी, अशोक दुबे, बालजी शुक्ला, राजेश शुक्ला, कमलेश द्विवेदी, राकेश तिवारी, बीडी राय, विनय मिश्रा, रामदेव शुक्ला, धर्मेंद्र पाल, जयप्रकाश बाजपेयी, महेंद्र कटियार, रजोल शुक्ला, रामजी मिश्रा, विकास मिश्रा, धनंजय पांडेय, अशोक दुबे, परवेश कटियार, दीपू मिश्रा, गोपाल सैनी, बउआ पांडेय, विमलेश सविता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।