फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हिंदी की जगह खोल दिया अंग्रेजी का प्रश्नपत्र.

हिंदी की जगह खोल दिया अंग्रेजी का प्रश्नपत्र.

Thu, 08 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
हिंदी की जगह खोल दिया अंग्रेजी का प्रश्नपत्र.

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। सूबे के डिप्टी सीएम डाक्टर दिनेश शर्मा बुधवार को जब जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अफसरों की पीठ थपथपा रहे थे, वहीं बिलग्राम तहसील के चंद्रा देवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल खैरुद़्दीनपुर में प्रथम पाली की परीक्षा में हिंदी की जगह अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खोल दिया गया। कक्ष निरीक्षकों की नजर पड़ी तो पेपर वापस लेकर हिंदी के प्रश्नपत्र बांटे गए। डीएम ने मामले में सभी दोषियों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि गलत प्रश्नपत्र का बंडल खुल जरूर गया था, पर बंटा नहीं था।


बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा थी। बिलग्राम तहसील क्षेत्र स्थित चंद्रा देवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल खैरुद़्दीनपुर में परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य ने प्रश्नपत्रों का बंडल खोला और परीक्षार्थियों में वितरित करा दिया। इसी दौरान कुछ कक्ष निरीक्षकों की नजर प्रश्नपत्र पर पड़ी तो वे सन्न रह गए। दरअसल हिंदी की जगह अंग्रेजी का पर्चा बंट गया था। केंद्र व्यवस्थापक के हाथ पैर फूल गए और आननफानन प्रश्नपत्र को वापस लेकर हिंदी का बंडल खोलकर प्रश्नपत्र बांटे गए।
विज्ञापन



उधर, माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार मामले को छिपाते रहे। अमर उजाला ने जब शिक्षा विभाग के स्थानीय जिम्मेदारों से सवाल किया तो सभी ने चुप्पी साध ली। तब तक घटना की जानकारी डीएम पुलकित खरे को हो चुकी थी। डीएम ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में हिंदी की जगह अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खुल गया था। बताया कि प्रश्नपत्र खोलने के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट बनी सिंह यादव ने इसकी पुष्टि भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंद्रा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरुद्दीनपुर में प्रश्नपत्र खुलने की जानकारी माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों को भी हो गई, पर पूरे मामले को छिपाया जाता रहा। दरअसल तैयारी यह थी कि शुक्रवार को सुबह की पाली में इंटर अंग्रेजी की परीक्षा है। अगर शुक्रवार सुबह तक मामला दबा रहता तो परीक्षा की शुचिता पर सवाल नहीं खड़े होते और गलती पर पर्दा भी पड़ा रहता, पर अमर उजाला ने इस मंसूबे पर पानी फेर दिया।

-चंद्रा देवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल खैरुद्दीनपुर में हुई गड़बड़ी
-डीएम बोले, पर्चा खोलने के जिम्मेदारों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed