फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   31 candidates selected in the employment fair, letter given

Kanpur News: रोजगार मेले में 31 अभ्यर्थियों का चयन, दिया गया पत्र

Fri, 03 Apr 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 03 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
31 candidates selected in the employment fair, letter given
पुखरायां। नगर के बाईपास स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर में गुरुवार को अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें एक कंपनी के लिए 31 अभ्यर्थियों का टेक्निकल में साक्षात्कार कर चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र दिया गया। आईटीआई भोगनीपुर में गुरुवार सुबह 10 बजे से अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें हीरो मोटर्स नीमराना प्लांट अलवर राजस्थान के लिए मैकेनिकल चयन प्रक्रिया की गई। कंपनी के प्रतिनिधि सुंदर ने उपस्थित 31 अभ्यर्थियों को कंपनी के संबंधित कार्य के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद सभी की लिखित परीक्षा संपन्न कराई। इसके बाद मौखिक जानकारी ली। आईटीआई के नोडल प्रभारी प्रधानाचार्य कपिल मिश्र ने बताया कि सभी उपस्थित 31 अभ्यार्थियों का चयन कर लिया गया। सभी चयनित अभ्यार्थियों को 13 व 14 अप्रैल को कंपनी में उपस्थित होने के बुलावा पत्र दिया गया है। इस मौके पर आईटीआई के प्रशिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed