फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   300 Kashmiri left Kanpur after Pulwama attack

पुलवामा आतंकी हमले के बाद इस डर से 300 कश्मीरियों ने छोड़ा कानपुर, एलआईयू की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Wed, 13 Mar 2019 10:49 AM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Mar 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
300 Kashmiri left Kanpur after Pulwama attack
फाइल फोटो
पुलवामा हमले के बाद से अब तक करीब 300 कश्मीरियों ने कानपुर छोड़ दिया है। एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी रेल बाजार, गोविंद नगर, निराला नगर समेत अन्य जगहों पर परिवार के साथ रह रहे थे। एलआईयू ने इसकी रिपोर्ट आलाधिकारियों को भी सौंप दी है। 
विज्ञापन


शहर में सैकड़ों कश्मीरी यहां रहकर ऊनी वस्त्रों और फल आदि का कारोबार करते हैं। ठंड में इनकी संख्या बढ़ जाती है। एलआईयू अधिकारी के मुताबिक सर्दी खत्म होने के बाद कुछ कश्मीरी लौट जाते थे। करीब 400-450 कश्मीरी ही यहां रुकते थे। 
विज्ञापन

इस डर से वापस लौटे कश्मीरी
14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद कई शहरों में कश्मीरियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। इस डर के कारण ही कश्मीरी लौट गए हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने का विश्वास दिया था। 

ऐसे हुई जानकारी
एलआईयू हर साल कश्मीरियों का विवरण जुटाती है। इस बार भी एलआईयू की टीम ने कश्मीरियों का सत्यापन कर पूरा विवरण दर्ज किया। पुलवामा हमले के बाद जब सरकार ने उनको सुरक्षा देने के निर्देश दिए तो एलआईयू ने फिर कश्मीरियों का विवरण जुटाना शुरू किया। तब पता चला कि 300 कश्मीरी लौट गए।

शहर से करीब 300 कश्मीरी परिवार समेत लौट गए हैं। इन लोगों ने पुलवामा हमले के बाद ही शहर छोड़ा है।  - अनुपम सिंह, इंस्पेक्टर, एलआईयू

कानपुर में कश्मीरियों के साथ एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी को पूरी सुरक्षा दी गई थी। इसलिए यह कहना गलत होगा कि डर के कारण शहर छोड़ा है। निजी कारण भी हो सकते हैं। - अनंत देव, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed