फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   30 lakh theft at the house of the Galla merchant

औरैया: गल्ला व्यापारी के घर 30 लाख की चोरी, थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई वारदात

Mon, 23 Nov 2020 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Nov 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
30 lakh theft at the house of the Galla merchant
सांकेतिक तस्वीर

औरैया जिले के बिधूना रोड पर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर शनिवार की रात में चोरों ने गल्ला व्यापारी के घर से 30 लाख का माल साफ कर दिया। इसमें करीब पांच लाख की नगदी, जेवर आदि शामिल हैं। उस समय घर पर कोई नहीं था। 

विज्ञापन


पूरा परिवार ननिहाल कन्नौज गया था। रविवार सुबह आठ बजे गल्ला व्यापारी के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना रोड निवासी गल्ला व्यापारी इंद्रबहादुर यादव पुत्र कन्हैयालाल पत्नी व बच्चों सहित शनिवार रात ननिहाल गांव झबुआ थाना ठठिया जनपद कन्नौज गए थे।
विज्ञापन


घर पर कोई नहीं था। सूने घर में चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घुस गए। फिर सभी दरवाजों की कुंडी काट दी और कमरे के अंदर रखी अलमारियों व बक्सों से नगदी, जेवर सहित एक एलईडी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गल्ला व्यापारी सुबह घर लौटे तो चोरी का पता चला। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी। उन्होंने बताया कि कमरे में रखी अलमारियों से चार लाख 90 हजार रुपये नगद, बक्से से दो जोड़ी पायल (300 ग्राम), दो हाफ पेटी (400 ग्राम), एक जोड़ी बाला (8 ग्राम), सात अंगूठी मर्दानी (50 ग्राम), एक मंगलसूत्र (10 ग्राम), छह अंगूठी जनानी (24 ग्राम), दो हार (80 ग्राम), चार चेन (50 ग्राम), तीन जोड़ी झाला (40 ग्राम), चार सोने के कंगन (80 ग्राम), एक बिछुआ (150 ग्राम), दो मांगबेंदी (20 ग्राम), चार सोने की चूड़ी (45 ग्राम) सहित मेन गेट के पास लगा एक एलईडी टीवी चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed