{"_id":"6032a1938ebc3ee90840609a","slug":"3-cows-died-in-cow-shelter-kanpur-news-knp6133132190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौथी गौशाला में भूख से तड़पकर मरीं तीन गाय, शव को नोच खा रहे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौथी गौशाला में भूख से तड़पकर मरीं तीन गाय, शव को नोच खा रहे कुत्ते
विज्ञापन
गौशाला में भूख प्यास से तड़पतीं गायें
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। प्रशासन गोशालाओं में पर्याप्त बंदोबस्त की बात कह रहा है लेकिन संबंधित कर्मी इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। हाल ये है कि गोशाला में गोवंशों की चारे-पानी के अभाव में मौत हो रही है। उनका शव कुत्ते नोच रहे हैं। ये हाल है सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत पौथी में बनी गोशाला का। यहां दो दिन में तीन गोवंशों की मौत हो गई।
पौथी में जिला प्रशासन ने अस्थायी गोशाला बनवाई है। रविवार को यहां तीन गोवंशों के शव पड़े नजर आए। गायों के लिए चारा और पानी के इंतजाम भी नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां आएदिन गोवंशों की मौत हो रही है। गोशाला में सेवादार नहीं है। परिसर में लगी सोलर लाइट भी खराब पड़ी है। पौथी गोशाला में 69 मवेशियों के होने का उल्लेख रजिस्टर में है। लेकिन 35 गोवंश ही मिले। गोशाला परिसर में चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं। ऐसे में गोवंश बीमार भी हो रहे हैं।
मेरा कोई वास्ता नहीं
ग्राम प्रधान भारत सिंह यादव ने कहा कि गोशाला से उनका कोई लेना देना नहीं है और न ही इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी है। जबकि पंचायत सचिव नितेश कुमार भी मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए। बताया कि गोशाला में मृत गोवंशों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है ।
विज्ञापन
कार्रवाई की जाएगी
मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली है, मौके पर अधिकारियों को भेजकर मामले की जांच करवाई जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।