फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3.43 lakh card holders will get oil, salt and gram along with ration

3.43 लाख कार्डधारकों को राशन के साथ मिलेगा तेल, नमक व चना

Sat, 13 Nov 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
3.43 lakh card holders will get oil, salt and gram along with ration
कानपुर देहात। जिले में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को अब गेंहू और चावल के अलावा अगले माह से साबुत चना, एक किलो नमक, एक लीटर सरसों का तेल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। गुरुवार देर शाम यह शासनादेश जारी हुआ है। नई व्यवस्था के तहत जिले के 3.43 लाख कार्डधारक योजना से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

जिले में अभी तक अंत्योदय कार्डधारकों को एक कार्ड पर 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल के साथ ही तीन माह में एक बार चीनी दी जाती है। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इन कार्ड धारकों को मार्च तक के लिए मुफ्त राशन की सौगात दी है। दिसंबर से अंत्योदय कार्ड धारक व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को मुफ्त राशन के साथ प्रति कार्ड एक किलो आयोडीन नमक, एक लीटर तेल सरसों का तेल व एक किलो चना भी मुफ्त मिलेगा। राशन वितरण के संबंध में शासन के संयुक्त सचिव विनोद कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों का तेल, साबुत चना, नमक का निशुल्क वितरण कराने के लिए शासनादेश जारी हुआ है। दिसंबर से इसका वितरण किया जाना है। इससे जिले के 3.43 लाख कार्डधारक योजना से लाभान्वित होंगे। - सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed