फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.97 lakh voters less in the assembly from the Panchayat and body list

Kanpur News: पंचायत व निकाय सूची से विधानसभा में 2.97 लाख वोटर कम

Thu, 29 Oct 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
2.97 lakh voters less in the assembly from the Panchayat and body list
कानपुर देहात। विधानसभा मतदाता सूची के एसआईआर के बाद जनपद की चार विधानसभा में कुल 1185313 मतदाता दर्ज हैं। वहीं, पंचायत व निकाय की सूची में 1483235 मतदाता हैं। इस प्रकार विधानसभा सूची से 2.97 लाख अधिक मतदाता पंचायत व निकाय की सूची में हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की पक्की मतदाता सूची और निकायों की मतदाता सूची के आंकड़ों को जोड़ने में यह तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन

जनपद में अकबरपुर-रनियां, रसूलाबाद, सिकंदरा व भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र हैं। 618 पंचायत और 13 नगर निकाय हैं। हालांकि विधानसभा सूची और पंचायत व निकाय की सूची के मतदाताओं में बड़ा अंतर है। यह अंतर सवाल खड़े करता है। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) से पहले चारों विधानसभा की सूची में कुल 1336177 मतदाता दर्ज थे। एसआईआर में गणना प्रपत्र नहीं जमा करने पर छह जनवरी 2026 को कच्ची सूची प्रकाशित की गई। इसमें दोहराव, मृतक स्थानांतरित आदि होने पर 203957 के नाम हटा दिए गए। इसके बाद पक्की सूची 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित हुई। इसमें करीब 51384 नए मतदाता जोड़े गए।
विज्ञापन

इस प्रकार मौजूदा समय में विधानसभा सूची में 1185313 मतदाता हैं। वहीं, 2021 की पंचायत मतदाता सूची में दस ब्लॉकों की 618 पंचायतों में 1221687 मतदाता थे। विधानसभा सूची के लगभग साथ-साथ कराए गए पंचायत सूची के एसआईआर में 140961 नाम कट गए। 159399 नाम जोड़े गए। 10 जून 2026 को प्रकाशित पंचायत सूची में 1240125 मतदाता हैं। इसी प्रकार तेरह निकायों की 2023 की सूची में 243110 मतदाता दर्ज हैं। पंचायत व निकायों की मतदाता सूची के आंकड़ों को जोड़ने पर कुल 1483235 मतदाता हो रहे हैं। जबकि चार विधानसभा की सूची में 1185313 मतदाता हैं। इस प्रकार पंचायत व निकाय सूची से विधानसभा में 297922 मतदाता कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
बयान..........
जनपद में तीन दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। विधानसभा और पंचायत व निकाय सूची में दर्ज मतदाता के आंकड़ों में अंतर को दिखवाया जाएगा। - अंकित शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
................
नाम जोड़ने की प्रक्रिया एक, सूची में अंतर बड़ा
विधानसभा व पंचायत-निकायों की सूची में नामों के अंतर को लेकर निर्वाचन से जुड़े जिम्मेदारों के अपने तर्क हैं। उनका कहना है कि पंचायत व निकाय छोटी इकाई है। ऐसे में सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक हैं। वहीं विधानसभा क्षेत्र बड़ा होने को लेकर सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति लोग उतने सजग नहीं हैं। हालांकि विधानसभा सूची से पंचायत-निकाय सूची में दर्ज नामों में बड़ा अंतर सवाल खड़े करता है और दोनों सूचियों में समन्वय की कमी दर्शाता है।

................
एसआईआर पर एक नजर
मतदाता बनने की अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की सभी विधानसभा सूची में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम चला। छह जनवरी से 6 मार्च तक दावे एवं आपत्तियां ली गई। एसआईआर के पूर्व कुल 1336177 मतदाता थे। एसआईआर के दौरान 203957 मतदाताओं द्वारा दोहराव, मृतक, स्थानांतरित आदि होने के कारण गणना प्रपत्र जमा नहीं किए गए तो इन्हें सूची से हटाया गया। 6 जनवरी 2026 को कच्ची सूची प्रकाशित की गई इसमें कुल 1132220 मतदाता शामिल रहे। प्रकाशित सूची में 124197 मतदाताओं द्वारा परिवार से मैप न किए जाने के कारण और 147939 तार्किक विसंगति वाले मतदाता समेत कुल 272136 मतदाताओं को नोटिस दी गई। इसके बाद सुनवाई कर पक्की सूची 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित हुई।
................
नगर निकाय में मतदाता
निकाय - मतदाता
पुखरायां- 41581
झींझक - 23867
अकबरपुर-38288
रूरा- 13971
रनियां- 27883
अमरौधा- 8441
मूसानगर-18918
डेरापुर- 6468
कंचौसी- 9417
सिकंदरा-11990
राजपुर- 15362
रसूलाबाद- 19707
शिवली- 7217
कुल - 243110
................
ब्लॉकवार पंचायत सूची में दर्ज मतदाता
ब्लॉक - मतदाता
अकबरपुर- 122834
सरवनखेड़ा-126865
अमरौधा- 120281
मलासा- 119373
डेरापुर- 102617
झींझक- 112565
संदलपुर-95607
राजपुर-99939
मैथा - 143669
रसूलाबाद-196375
कुल - 1240125
................
विधानसभावार मतदाता
रसूलाबाद - 286957
अकबरपुर-रनियां- 293099
सिकंदरा- 299031
भोगनीपुर- 306226
कुल 1185313
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed